{"_id":"6154cf9e8ebc3e02db47a954","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu244723852","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस और जेकेएएस के बाद अब क्लर्कों का भी होगा क्षमता निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस और जेकेएएस के बाद अब क्लर्कों का भी होगा क्षमता निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आईएएस और जेकेएएस स्तर के अधिकारियों के क्षमता निर्माण का सिलसिला जारी है। अब प्रदेश में प्रशासन में क्लर्क का काम करने वाले कर्मचारियों का भी क्षमता निर्माण करने के लिए दो महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार की तरफ से तैयार किया गया है।
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत 11 अक्तूबर 2021 से 54 सरकारी विभागों में कार्यरत क्लर्कों को जम्मू व श्रीनगर स्थित जन प्रशासन और ग्रामीण विकास प्रबंधन संस्थान में दो महीने का सचिवालय सहायक प्रशिक्षण कोर्स करवाया जाएगा।
इससे क्लर्क व्यवस्था के कर्मचारियों का और बेहतर क्षमता निर्माण होगा और वह प्रशासनिक कार्य ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएंगे। 54 सरकारी विभागों के अलावा 14 मूविंग विभागों में एंटी करप्शन ब्यूरो, मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट, कानून विभाग, आयुष निदेशालय, जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल, सहकारिता समितियों के रजिस्ट्रार, लेखा और कोष, चुनाव विभाग, जेएंडके सर्विस सिलेक्शन बोर्ड और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेस जेएंडके निदेशालय के क्लर्क व्यवस्था के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण कोर्स में शामिल किया जाएगा।