{"_id":"6150db938ebc3efb8958f5cd","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2445042173","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर यूनिवर्सिटी में स्नातक की 6 हजार सीटें, आवेदक 18 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर यूनिवर्सिटी में स्नातक की 6 हजार सीटें, आवेदक 18 हजार
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने में नाकाम हो रहा है। जम्मू संभाग के समर जोन के कॉलेजों में इन दिनों स्नातक में दाखिले हो रहे हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सीटों की कमी और आवेदन अधिक आने से विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल रहा है और उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
क्लस्टर यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कॉलजों में दाखिले को लेकर सबसे ज्यादा मुश्किल आ रही है। क्लस्टर यूनिवर्सिटी में इस बार स्नातक में 6 हजार से अधिक सीटें हैं, जिसके लिए 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अभी तक 4800 के करीब सीटों पर दाखिला हो चुका है। इसमें 80 से 90 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी दाखिला नहीं मिल रहा है। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी प्रशासन से सीटों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, तो वही यूनिवर्सिटी प्रशासन उच्च शिक्षा विभाग से सीटें बढ़ाने के आदेश का इंतजार कर रहा है।
यूनिवर्सिटी के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि अगर उच्च शिक्षा विभाग हमें सीटें बढ़ाने के लिए लिखित में आदेश देता है तो हम सीटें बढ़ाएंगे। सीटें बढ़ाने के साथ-साथ टीचिंग-नॉन टीचिंग स्टॉफ की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाना होगा, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो सके। वहीं दाखिला नहीं मिलने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन हर वर्ष दाखिले के लिए सीटों में कमी कर रहा है, जिसके कारण हर साल बच्चों को दाखिले के समय प्रदर्शन करना पड़ता है।
विज्ञापन
--