{"_id":"614ce5b38ebc3e08fe5d6d89","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu24429343","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक सचिवालय के कर्मचारियों को मिलेंगे क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक सचिवालय के कर्मचारियों को मिलेंगे क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र
विज्ञापन
जम्मू। नागरिक सचिवालय के सभी कर्मचारियों को जल्द ही क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र मिलेेंगे। सचिवालय के स्थायी कर्मचारियों को ही नए कार्ड जारी होंगे। अटैच कर्मचारियों को छह महीने की वैधता वाले आम कार्ड ही दिए जाएंगे। कर्मचारियों की पूरी जानकारी सचिवालय के एसएसपी सुरक्षा को उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
क्यूआर कोड स्कैन करने पर कर्मचारी का पूरा डाटा उपलब्ध हो जाएगा और इससे सचिवालय की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक की गुंजाइश भी कम होगी। जम्मू कश्मीर में सरकारी मुलाजिमों में अपनी तरह की नई पहल के तहत जम्मू और श्रीनगर में नागरिक सचिवालय के कर्मचारियों को क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस नई प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों से फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस पहल के कामयाब होने पर अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी क्यूआर कोड वाले पहचान कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञान और तकनीकी विभाग को अति विशिष्ट कार्ड तैयार करवाने के लिए जरूरी तकनीकी सहयोग करने का जिम्मा सरकार ने सौंपा है। विभाग के प्रशासनिक सचिव अमित शर्मा के अनुसार क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र को मोबाइल या स्कैनिंग मशीन से स्कैन करने पर भी कर्मचारी की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसमें कर्मचारी का नाम, पता, पद, कार्ड की वैधता, कार्यस्थल, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर समेत अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
क्या है क्यूआर कोड
क्यूआर कोड का फुल फार्म क्विक रिस्पांस कोड यानी त्वरित जानकारी उपलब्ध करवाने वाली एक खास तकनीक है। यह पुराने बारकोड का नया वर्जन है। इससे संबंधित क्यूआर कोड रीडर या स्मार्टफोन के जरिए पढ़ा जाता है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर कर्मचारी से संबंधित सारी जानकारी और ईमेल, वेबसाइट, फोन नंबर उपलब्ध हो जाएंगे।