{"_id":"613a74418ebc3eb6fa773115","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2433011130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बागवानों को 3 फीसदी ब्याज पर मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बागवानों को 3 फीसदी ब्याज पर मिलेगा ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कृषि अवसंरचना कोष के तहत उच्च घनत्व पौधरोपण को शामिल कर लिया गया है। इसके तहत अब बागवानों को ऋण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस योजना की घोषणा वीरवार को की गई। योजना के तहत तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर सात साल के लिए ऋण मिल सकेगा।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम अगले 5 वर्षों में 5500 हेक्टेयर में उच्च घनत्व पौधरोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक बड़ा बूस्टर होगा जो जम्मू-कश्मीर के बागवानी परिदृश्य को बदल देगा। यह हमारी बागवानी उपज के निर्यात के लिए लॉन्चिंग पैड भी बनेगा। बागवानों की आय में कई गुना वृद्धि होगी। इसके साथ ही घरेलू सर्किट में बागवानों को मार्केट लीडर बनाने में भी सहायक होगा।
उप राज्यपाल ने बताया कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से अभी 50 फीसदी सहायता 22.15 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर उच्च घनत्व पौधरोपण के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। एक सामान्य किसान शेष 50 फीसदी की रकम का प्रबंध करने में उच्च ब्याज दर के कारण काफी दिक्कतें महसूस करता है। अब नई योजना से बागवानों को सात साल के लिए तीन फीसदी ब्याज दर पर ऋण मिल सकेगा। साथ ही दो करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत कवरेज भी मिल सकेगा।