{"_id":"607deb648ebc3ebd096833dd","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu233812949","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएटेड अस्पतालों में फोन अप्वाइंटमेंट ओपीडी शुरू, प्रत्येक यूनिट में 50-50 मरीज देखे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसोसिएटेड अस्पतालों में फोन अप्वाइंटमेंट ओपीडी शुरू, प्रत्येक यूनिट में 50-50 मरीज देखे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में सोमवार से सीमित ओपीडी सेवा शुरू की गई। इसमें समर्पित फोन नंबरों पर अप्वाइंटमेंट के माध्यम से पंजीकृत हुए प्रत्येक यूनिटों के लिए 50 मरीजों को देखा गया। कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए रूटीन सर्जरी बंद कर दी गई है। एसोसिएटेड अस्पतालों में इमरजेंसी और कैंसर सर्जरी बहाल है।
फोन अप्वाइंटमेंट ओपीडी के लिए मरीज संबंधित नंबरों पर कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं और उन्हें यह ओपीडी में दिखाने से एक दिन पहले करवाना होगा। पिछले साल भी कोविड संक्रमण के कारण एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी को सीमित किया गया था, जिसके बाद कोविड की समीक्षा करके धीरे-धीरे ओपीडी को बहाल कर दिया गया था, लेकिन अप्रैल से कोविड के चढ़ते ग्राफ ने फिर गैर कोविड मरीजों को परेशान किया है। सोमवार को जीएमसी, साइकाइटरी, सुपर स्पेशियलिटी, एसएमजीएस और सीडी अस्पताल में सीमित मरीजों को देखा गया। इस दौरान पर्ची काउंटर से उन्हीं मरीजों को लिया जा रहा था जो पहले से पंजीकृत थे।
एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी के लिए सीधे पहुंचे बड़ी संख्या में मरीजों को मायूस भी होना पड़ा। इसमें इमरजेंसी मामलों को इमरजेंसी में देखा गया। जीएमसी में ओपीडी पर्ची काउंटर पर सर्किल डाले गए थे, जिसमें मरीजों में सामाजिक दूरी बनी रहे। इसी तरह ओपीडी सेक्शन में सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए क्रमवार तरीके से मरीजों को आगे भेजा गया। पर्ची काउंटर पर पंजीकृत मरीज से उसका पहचान पत्र देखा गया, जिसके बाद उसकी पुष्टि की गई। एक मरीज के साथ एक तीमारदार को भीतर जाने की अनुमति दी गई। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अस्पतालों में निजी सुरक्षा गार्डों के अलावा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि ओपीडी में सीमित मरीजों को देखने और रूटीन सर्जरी बंद होने से बड़ी संख्या में मरीजों को परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। इसी तरह कई ओपीडी सेक्शन में रोजाना 300-400 मरीज पहुंचते हैं, जिसमें अब सीमित 50 ही देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
आज से सीडी अस्पताल की ओपीडी जीएमसी में, अस्पताल को लेवल 1 बनाया
जम्मू। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सीडी अस्पताल जम्मू को लेवल 1 अस्पताल के रूप में तब्दील किया गया है। इस अस्पताल में कुल 110 बेडों में से 18 आईसीयू और बाकी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं। मंगलवार से सीडी अस्पताल के मरीजों को जीएमसी के मेडिसिन ओपीडी सेक्शन के कमरा नंबर 3 में देखा जाएगा। पिछले साल भी सीडी अस्पताल के कोविड अस्पताल बनने पर इसकी ओपीडी जीएमसी की मेडिसिन सेक्शन में लगाई गई थी। सीडी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश्वर ने बताया कि मंगलवार से सीडी अस्पताल में कोविड मरीजों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी। मौजूदा अस्पताल में कोविड मरीजों की स्क्रीनिंग करके उन्हें निर्धारित अस्पतालों में भेजा जा रहा है। इस बार अस्पताल में आईसीयू बेड भी स्थापित किए गए हैं, जिससे गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी।