फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अब नागर सिंह के घर पर बदमाशों ने फेंकीं बीयर की बोतलें

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। शहर के पॉश इलाके गांधीनगर में ठेकेदार नागर सिंह उर्फ नागो के घर पर तीन अप्रैल को हुए हमले के बाद रविवार की रात एक बार फिर वाहन सवार बदमाशों ने बीयर की बोतलें फेंकीं। अचानक हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस पूरी छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार एक लग्जरी कार रविवार की रात नागो सिंह के घर के बाहर रुकती है। कार से एक युवक उतरता है और नागो के घर को निशाना बनाकर बीयर की बोतलें फेंकता है। बोतल फेंकने वाला युवक कार की पिछली सीट पर बैठा था, जबकि वाहन कोई और चला रहा था। बोतलें फेंकने के बाद युवक वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

नागो सिंह के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सेंट्रल जेल के अधीक्षक के ड्राइवर समेत छह लोगों को पकड़ा है। घटना के तार अमनदीप हत्याकांड के आरोपी रॉयल सिंह से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो इन दिनों सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस ने रॉयल सिंह से भी हमले को लेकर पूछताछ की गई है। शनिवार को गांधीनगर पुलिस ने रॉयल को कस्टडी में लिया है। वहीं, घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर जुट गए। ज्ञात हो कि तीन अप्रैल की रात बदमाशों ने नागर सिंह के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। इसमें एक कार के शीशे टूट गए थे। साथ ही मेन गेट को नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed