फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो ट्रक सामान जब्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अंबफला, न्यू प्लाट, जानीपुर बाजार में चलाए गए अभियान के दौरान दो ट्रक सामान जब्त किया गया। दुकानदारों ने यह सामन दुकानों के बाहर रखा था। इससे लोगाें को आवाजाही में दिक्कत आ रही थी। यह कार्रवाई आयुक्त अवनी लवासा के निर्देश पर हुई है। एसीआर सुधीर बाली और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

निगम अधिकारी के मुताबिक दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। कुछ दुकानदारों के शटर तक बाहर आ गए हैं। पहले भी नगर निगम ने दुकानदारों को दुकानों के अंदर सामान रखने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद भी दुकानदार नहीं मान रहे हैं। सामान को दुकानों के आगे सजा रखा है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान हंगामा
जम्मू। अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान काफी हंगामा भी हुआ। दुकानदारों ने सामान जब्त करने का विरोध किया मगर नगर निगम ने अपनी कार्रवाई को जारी रखा। दुकानदारों ने बाद में दुकानें बंद कर दीं और प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम कार्रवाई कर प्रताड़ित कर रहा हैै। सामान जब्त करने के बाद वापस नहीं किया जाता है। इससे काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed