{"_id":"6079f3638ebc3e8d1a154b2b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2336164161","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग में इंचार्ज के तौर पर चल रहे कई अहम पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में इंचार्ज के तौर पर चल रहे कई अहम पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना काल में भी स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण पदों को कन्फर्म नहीं किया जा सका है। जीएमसी प्रिंसिपल और स्वास्थ्य निदेशक जम्मू जैसे बड़े पदों को इंचार्ज के तौर पर ही चलाया जा रहा है, जबकि हाल ही में कश्मीर में ऐसे बड़े पदों पर कन्फर्म नियुक्तियां की गई हैं। कन्फर्म पदों को लेकर सालों से जम्मू के अहम विभागों को पीछे रखा गया है।
स्वास्थ्य निदेशक के पद पर इंचार्ज का कार्यभार देख रही डॉ. रेणु शर्मा को नवंबर 2018 में डिप्टी डायरेक्टर हेडक्वार्टर जम्मू नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें नवंबर 2019 में स्वास्थ्य निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। पिछले दो साल से इस पद को कन्फर्म नहीं किया गया है। वह डिप्टी डायरेक्टर हेडक्वार्टर का भी कार्यभार देख रही हैं। इससे अधिकारियों को कई बड़े अहम फैसले लेने में भी दिक्कत आती है। इस बीच हाल ही में एड्स कंट्रोल सोसायटी के निदेशक डॉ. मुश्ताक अहमद राथर को स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर के पद पर कन्फर्म नियुक्त किया गया है। इसी तरह जीएमसी श्रीनगर में कन्फर्म प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है, जबकि जीएमसी जम्मू में पिछले कई महीनों से माइक्रोबायोलाजी विभाग की एचओडी डॉ. शशि सूदन को इंचार्ज के तौर पर कार्यभार दिया गया है। जीएमसी के महत्वपूर्ण सर्जरी विभाग के एचओडी पद पर भी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। जीएमसी के प्रिंसिपल और इस विभाग के एचओडी का पद डॉ. नसीब डिगरा के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली है। डॉ. नसीब को कई सालों बाद कन्फर्म प्रिंसिपल नियुक्त किया गया था। जीएमसी के प्रिंसिपल पद के लिए ऑन्कोलाजी विभाग के एचओडी डॉ. आशुतोष गुप्ता ने वरिष्ठता के आधार पर दावा किया है। उन्होंने यह पद न मिलने पर इसकी शिकायत उपराज्यपाल और उच्चाधिकारियों से की। लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। सर्जरी विभाग के एचओडी पद का अतिरिक्त कार्यभार कार्डियो वैसकुलर थैरोसिकल सर्जरी जीएमसी के एचओडी प्रोफेसर डॉ. नूर अली को दिया गया है। विभागीय और प्रशासनिक स्तर पर अहम पद वरिष्ठता के आधार पर दिए जाते हैं। इसी तरह स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में अन्य कई पद भी अतिरिक्त कार्यभार या रिक्त पड़े हुए हैं।