फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

गंदे नालों का पानी तवी में गिरने से रोका, इस बार निगम को नहीं लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। नगर निगम को इस बार प्रदू्षण कंट्रोल बोर्ड की ओर से जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। इस बार निगम ने गंदे नालों का पानी तवी नदी में गिरने से रोका है। पहले शहर के 15 से ज्यादा नालों का पानी नदी में गिरता था। इस कारण नगर निगम को पांच लाख रुपये जुर्माना हर साल लगता था। इस पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से सख्त हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन

इस बार नगर निगम ने नालों के पानी को डायवर्ट किया है। पहले नदी में गंदा पानी गिरने के कारण पानी दूषित हो रहा था। नदी में जलशक्ति विभाग ने जल संग्रह केंद्र भी बनाए हैं। यहां पर पानी लिफ्ट होकर फिल्टरेशन प्लांट में पहुंचता है और लोगों के पीने में इस्तेमाल होता है। बीते साल नालों पर काम शुरू हुआ था। काम दिसंबर माह में समाप्त हुआ। अब नालों के पानी को साफ करने पर भी नगर निगम प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। इसमें पानी को प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

नदी में कचरा फेंकने पर भी प्रतिबंध
नदी में कचरा फेंकने पर भी नगर निगम ने प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान किया है। तवी के तीसरे और चौथे पुल से कचरा फेंका जाता था। इस कारण भी नदी का पानी गंदा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस बार नगर निगम को जुर्माना नहीं लगेगा। नालों के पानी को नदी में गिरने से रोका गया और इनका रूट भी डायवर्ट किया गया है। इससे इस बार नगर निगम को जुर्माना अदा नहीं करना होगा।
- टीना महाजन, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed