फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भाजपा ने डॉ. आंबेडकर को किया याद

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया। बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा मुख्यालय में एससी मोर्चा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर की सेवाओं को राष्ट्र कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर हर वर्ग के लिए सम्मानित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब केंद्र में थी तो उन्होंने डॉ. आंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वह हकदार थे। महासचिव संगठन अशोक कौल ने श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पार्टी के महासचिव विबोध गुप्ता ने कहा कि समरसता दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से कई जगह रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वहीं, जम्मू शहर में बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा ने अशोक सलगोत्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री सत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा डॉ. आंबेडकर के तय किए रास्ते पर चलेगी। वह भाजपा के दिल में हमेशा के लिए जिंदा हैं। भाजपा महासचिव विभोध गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ब्रहम ज्योति ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने पिछड़े वर्ग के लोगों के हक की लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने मंगलवार को प्रेस क्लब से मुकेश मन्हास की अध्यक्षता में आंबेडकर चौक तक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही। परिषद के प्रदेश सचिव मुकेश मन्हास ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज सुधार में बड़ा योगदान दिया। भारत का संविधान लिखा। इस मौके पर आकाश भगत, रिशभ बाली समेत अन्य भी मौजूद रहे।
गंग्याल के हाईवे बाजार में वाटर कूलर जनता को समर्पित
जम्मू। भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने डॉ. आंबेडकर की जयंती पर गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र गंग्याल के हाईवे बाजार में वाटर कूलर का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया। इससे गर्मियों में लोगों व दुकानदारों को स्वच्छ पानी मिलेगा। इस अवसर पर रंजीत सिंह, राकेश संग्राल, अभिनंदन शर्मा, जुगल किशोर, राजेश वर्मा, पंकज वर्मा, मुल्ख राज भी मौजूद थे।
दोमाना में कांग्रेस किसान मोर्चा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
दोमाना। कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शास्त्री ने परवाह में आंबेडकर जयंती मनाई। इस दौरान डॉ. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। क्षेत्र के लोगों और बच्चों में मिठाइ बांटी। इस मौके पर जगदीश सिंह, बलवान सिंह, कृष्ण लाल, केबल, बचन लाल, लाजू राम, चंचल बेला राम, रामदयाल, राम सिंह आदि मौजूद थे।
वार्ड नंबर 40 की दुकान एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार राजी ने कबीर कॉलोनी पुंछ हाउस में बाबा साहेब आंबेडकर को याद किया। राज कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने लोगों के अधिकार के लिए संघर्ष किया। सभी को उनके सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर अमित अत्री, वीना देवी, नवदीप महेंद्रू , राहुल अत्री, कृष्ण लाल संग्राल, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
घो मन्हासा के वार्ड दो में सफाई अभियान चलाया
दोमाना। भाजपा जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजिंद्र सिंह चिब ने नगर निगम कमेटी घो मन्हासा की वार्ड दो में सफाई अभियान चलाया। राजिंद्र ने कहा भाजपा हमेशा डॉ. भीम राव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलती रहेगी। इस मौके पर वार्ड दो के पार्षद मनोहर लाल, युवराज सिंह, नरेह चौधरी, भारत भूषण, सुषमा सैनी, वीरेंद्र शर्मा, मदन लाल, त्रिलोचन सिंह, निर्मल किशोर, अशोक शर्मा, लब्बू खजूरिया, दीनानाथ, तिलक राज आदि मौजूद थे।
मढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता अभिनव शर्मा व अन्यों ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण लाल, वंदना कुमारी, कुलदीप सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, अनिल शर्मा, दविंद्र सिंह, जालिम सिंह, किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।

संविधान निर्माण की अहम जिम्मेदारी निभाई
दोमाना। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जम्मू के कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक पांडे ने बाबा भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने न केवल आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की जिम्मेदारी भी निभाई। इस मौके पर रोमी देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, दीपक शर्मा, प्रदीप चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed