फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

शहर में डोर टू डोर योजना का नहीं आ रहा पैसा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। शहर में डोर टू डोर कचरा उठाया जा रहा है, लेकिन आधे से ज्यादा घर शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे हैं। कर्मचारी घरों में पैसे मांगने जा रहे हैं तो टाल मटोल किया जा रहा है। कुछ जगहों पर शुल्क वसूलने का विरोध किया जा रहा है। शहर में तीन लाख घरों को ये सुविधा दी गई है, लेकिन डेढ़ लाख घर शुल्क नहीं दे रहे हैं। इन्हें नोटिस भी जारी किए गए लेकिन फिर भी भुगतान नहीं हुआ। अब निगम फिर से इन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

नगर निगम ने डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए ऑटो की सुविधा दी है। इन्हीं के माध्यम से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। जनवरी माह में भी कर्मचारी शुल्क लेने पहुंचे तो इनका विरोध किया गया। शुल्क न देने पर कुछ जगहों पर ऑॅटो सुविधा बंद कर दी गई है। इसके चलते पहले की तरह ही गलियों और नालियों में कचरा बिखर रहा है। शहर में लोग भी नगर निगम का सहयोग नहीं कर रहे हैं। 100 रुपये बचाने के चक्कर में नालियों और रास्तों में गंदगी बिखर रही है। नगर निगम लोगों को भी सफाई रखने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

कोट
अधिकांश घरों से कचरा उठाने के बदले शुल्क नहीं मिल रहा है। यहां पर ऑटो सुविधा दी गई है। लोग जल्द कचरा शुल्क अदा करें।
-हरिंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed