फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सुबह छह से रात आठ बजे तक होंगे बावे वाली माता के दर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मंदिरों के शहर में लगातार दूसरे वर्ष कोरोना संक्रमण के बीच नवरात्र पर्व के लिए मंदिर सज गए हैं। मंगलवार से नौ दिनों तक चलने वाले पर्व के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधक कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर में सुबह छह से रात आठ बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। आठ बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों में सामाजिक दूरी के पालन को सुनिश्चित करने के लिए गोल घेरे बनाए गए हैं। बिना मास्क पहने किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बावे वाली माता मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह छह बजे से खुल जाएंगे। दोपहर एक बजे माता को भोग लागने के लिए कपाट एक घंटा तक बंद किए जाएंगे। मंदिर के महंत बिट्टा पुजारी ने कहा कि कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा। मंदिर परिसर में सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा। बिना मास्क के किसी को मंदिर परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस बार नवरात्र पर्व मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। आम दिनों के बजाय मंगलवार को मंदिर में काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। कोविड के मद्देनजर यात्रियों को स्वयं ही गाइडलाइन का पालन करना होगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और फिर उन्हें दर्शन करने की इजाजत मिलेगी।
विज्ञापन

----
रंग-बिरंगी लाइट और फूलों से सजा है मां का द्वार
बावे वाली माता मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सज गया है। शाम के समय मंदिर की सुंदरता देखते ही बनती हैै। मंदिर परिसर के साथ-साथ पूरे बाहुफोर्ट में साफ-सफाई की जा रही है। सोमवार को नगर निगम के मेयर बावे वाली माता मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्हें सभी तैयारियों का जायजा लिया। मेयर ने निगम के अधिकारियों को नवरात्र के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पक्का डंगा मंदिर : रात 10 बजे तक खुले रहेंगे कपाट
सर्व शक्ति चंडी माता मंदिर पक्का डंगा में तड़के पूजा-अर्चना और आरती होगी। सुबह छह बजे से कपाट भक्तों के लिए खुल जाएंगे। मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मंदिर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मंदिर परिसर में सैनिटाइजर मुहैया कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को खुद भी एसओपी का पालन करना होगा। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक कपाट खुले रहेंगे।

आज चांद नगर गुरुद्वारा में सजेगा दीवान
बैसाखी पर्व और खालसा पंथ की स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को चांद नगर गुरुद्वारा में धार्मिक कार्यक्रम होगा। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक दीवान सजेंगे। इसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आए रागी जत्थे भाग लेंगे। इसमें मुख्य रूप से मंझी साबह से कथा वाचक और हरमंदिर साहिब से कीर्तनी जत्थे शामिल होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed