{"_id":"606e1fbd8ebc3ed37a205499","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2329812106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बारिश-बर्फबारी, जम्मू में तपिश बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बारिश-बर्फबारी, जम्मू में तपिश बढ़ी
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को मौसम में सुधार हुआ। कुपवाड़ा जिले के करनाह, मचेल, केरन पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात बर्फबारी हुई। श्रीनगर समेत कई अन्य जिलों में देर शाम को बारिश शुरू हो गई थी। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहने से तपिश बढ़ी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा।
जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूटे। यहां दिन का तापमान 30.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 21.2, बटोत में 20.2, कटड़ा में 27.9 और भद्रवाह में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.5, कारगिल में माइनस 3.5, गुलमर्ग में माइनस 2.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर)
श्रीनगर 20.8
पहलगाम 28.6
गुलमर्ग 31.6
बनिहाल 45.8
बटोत 26.4
भद्रवाह 20.4