{"_id":"6070b0b6282cc972ba3d31c6","slug":"jammu-kashmir-news-groom-infected-maulvi-taught-nikah-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : दूल्हा हुआ संक्रमित, तो दुल्हन ने मौलवी के साथ मिलकर निकाला निकाह का नया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : दूल्हा हुआ संक्रमित, तो दुल्हन ने मौलवी के साथ मिलकर निकाला निकाह का नया तरीका
Sat, 10 Apr 2021 10:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:37 AM IST
सार
- लड़की विदा होकर मौसी के घर गई, दूल्हे के स्वस्थ होने के बाद जाएगी ससुराल
विज्ञापन
निकाह के बाद अपने परिजनों के साथ रजिया...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच विभिन्न प्रकार के समारोह स्थगित कर दिए गए हैं, शादियां भी टल गईं है। परंतु रनसू के रहने वाले मनीर ने एक नई राह भी दिखाई है। कोरोना संक्रमित मनीर ने खुद को एकांतवास में रखते हुए पनासा बंधार की रहने वाली रजिया बीबी के साथ वीडियो कॉल के जरिए निकाह कर नई मिसाल पेश की है। मौलवी ने दोनों का निकाह पढ़वाया। फिलहाल रजिया को विदा कर उसकी मौसी के घर भेज दिया गया है। मनीर के स्वस्थ होने पर रजिया वहां जाएगी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रियासी जिले के कोटला रनसू में रहने वाले मनीर का निकाह पनासा बंधार की रहने वाली रजिया बीबी के साथ आठ अप्रैल को तय हुआ था। शिवखोड़ी ट्रैक पर घोड़ा चलाने वाले मनीर का कुछ दिन पहले कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था। इसके बाद उसे तेरह दिन के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया। दोनों परिवारों ने संकट की इस घड़ी में निकाह की तारीख नहीं बदलने का फैसला किया।
विज्ञापन
दोनों परिवार ऑनलाइन निकाह पर सहमत हो गए। इसके लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट के चेयरमैन लियाकत अली, पूर्व सरपंच बशीर अहमद से भी विचार विमर्श किया गया। शादी आठ अप्रैल को ही करवाने का फैसला हुआ। ऑनलाइन शादी में लड़के पक्ष की तरफ से 40 लोग शामिल हुए। इसमें कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन किया गया। मौलवी ने ऑनलाइन वीडियो काल के जरिये मनीर व रजिया बीबी का निकाह पढ़वाया। इस निकाह की आसपास के इलाके में जबरदस्त चर्चा है।
विज्ञापन