फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : Groom infected, maulvi taught nikah online

जम्मू-कश्मीर : दूल्हा हुआ संक्रमित, तो दुल्हन ने मौलवी के साथ मिलकर निकाला निकाह का नया तरीका

Sat, 10 Apr 2021 10:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 10:37 AM IST
सार

  • लड़की विदा होकर मौसी के घर गई, दूल्हे के स्वस्थ होने के बाद जाएगी ससुराल 

विज्ञापन
Jammu kashmir News : Groom infected, maulvi taught nikah online
निकाह के बाद अपने परिजनों के साथ रजिया... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच विभिन्न प्रकार के समारोह स्थगित कर दिए गए हैं, शादियां भी टल गईं है। परंतु रनसू के रहने वाले मनीर ने एक नई राह भी दिखाई है। कोरोना संक्रमित मनीर ने खुद को एकांतवास में रखते हुए पनासा बंधार की रहने वाली रजिया बीबी के साथ वीडियो कॉल के जरिए निकाह कर नई मिसाल पेश की है। मौलवी ने दोनों का निकाह पढ़वाया। फिलहाल रजिया को विदा कर उसकी मौसी के घर भेज दिया गया है। मनीर के स्वस्थ होने पर रजिया वहां जाएगी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि रियासी जिले के कोटला रनसू में रहने वाले मनीर का निकाह पनासा बंधार की रहने वाली रजिया बीबी के साथ आठ अप्रैल को तय हुआ था। शिवखोड़ी ट्रैक पर घोड़ा चलाने वाले मनीर का कुछ दिन पहले कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था। इसके बाद उसे तेरह दिन के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया। दोनों परिवारों ने संकट की इस घड़ी में निकाह की तारीख नहीं बदलने का फैसला किया। 
विज्ञापन


दोनों परिवार ऑनलाइन निकाह पर सहमत हो गए। इसके लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट के चेयरमैन लियाकत अली, पूर्व सरपंच बशीर अहमद से भी विचार विमर्श किया गया। शादी आठ अप्रैल को ही करवाने का फैसला हुआ। ऑनलाइन शादी में लड़के पक्ष की तरफ से 40 लोग शामिल हुए। इसमें कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन किया गया। मौलवी ने ऑनलाइन वीडियो काल के जरिये मनीर व रजिया बीबी का निकाह पढ़वाया। इस निकाह की आसपास के इलाके में जबरदस्त चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed