फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : Eight CRPF camps to be built in the valley

जम्मू-कश्मीर : घाटी में बनेंगे सीआरपीएफ के आठ कैंप, भूमि हस्तांतरण पर मुहर

Fri, 29 Oct 2021 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Oct 2021 06:39 AM IST
सार

524 कनाल और मरला जमीन पर 7 कैंप दक्षिण और एक उत्तर कश्मीर में बनाया जाएगा।विभिन्न सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए भी मिलेगी राज्य जमीन, प्रशानिक परिषद ने दी मंजूरी।

विज्ञापन
Jammu kashmir News : Eight CRPF camps to be built in the valley
सीआरपीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कश्मीर घाटी में आठ स्थानों पर सीआरपीएफ बटालियनों के कैंप बनाने के लिए 524 कनाल और 11 मरला भूमि हस्तांतरण करने के प्रस्ताव को प्रशासिनक परिषद ने मंजूरी दे दी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न सार्वजनिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राज्य भूमि को ट्रांसफर करने के राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। 

विज्ञापन


 प्रस्ताव के अनुसार, अनंतनाग जिले की तहसील शंगुस के गांव बराह, पहलगाम तहसील के गांव जुमो, बिजबिहाड़ा तहसील के गांव सुबहानपहाड़ी, शोपियां जिले की तहसील कीगाम के गांव एलोपोरा शेखपोरा, गांव जावूरा बदरहामा, पुलवामा जिले की तहसील काकापोरा के गांव उकहो, पांपोर तहसील के गांव कदलाबल और पुलवामा जिले की तहसील पुलवामा के गांव कोइल में सीआरपीएफ की तरफ से बटालियनों की कैंपिंग का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन


कश्मीरी विस्थापित कर्मियों के लिए तीन जिलों में बनेंगे आवास
प्रशासनिक परिषद ने इसके अलावा प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत कश्मीरी विस्थापित कर्मचारियों के लिए कुपवाड़ा, बारामुला और बडगाम एक बीएचके टेनमेंट के निर्माण के लिए आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के पक्ष में 122 कनाल भूमि के ट्रांसफर को मंजूरी प्रदान की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर में नेशनल सैंपल सर्वे कार्यालय के लिए दो कनाल भूमि 
प्रशासनिक परिषद ने उधमपुर जिले में नेशनल सैंपल सर्वे आफ इंडिया के उप क्षेत्रीय कार्यालय के निर्माण के लिए दो कनाल भूमि केंद्र सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के हक में 1320000 की राशि का भुगतान करने पर भूमि ट्रांसफर करने मंजूरी प्रदान की हैं। मौजूदा समय में नेशनल सैंपल सर्वे कार्यालय का फील्ड आपरेशन डिविजन के क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू व श्रीनगर में चल रहे हैं। उधमपुर, अनंतनाग और बारामुला जिलों में किराए की इमारतों में उप क्षेत्रीय कार्यालय चल रहे हैं। 


हर जिले में होगा लेखा परीक्षा कार्यालय, 54 पद सृजित 
प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला लेखा परीक्षा कार्यालयों की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर 54 पदों को सृजित किया गया है। सरकारी संस्थाओं की आंतरिक लेखा परीक्षा समय समय पर चरणबद्र तरीके से करवाई जाएगी। प्रशासनिक परिषद ने इसकी भी मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed