{"_id":"6054f0db8ebc3e591e5b6e12","slug":"jammu-kashmir-news-darshan-of-baba-amarnath-will-be-based-on-the-colors-of-the-permit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : परमिट कार्ड के रंगों के आधार पर होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, शुल्क होगा 100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : परमिट कार्ड के रंगों के आधार पर होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, शुल्क होगा 100 रुपये
Sat, 20 Mar 2021 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:09 AM IST
सार
- दिन और रूट के हिसाब से अलग-अलग रंग के जारी होंगे परमिट
- यात्रा परमिट कार्ड के शेड्यूल पर यात्रियों को आगे भेजा जाएगा
विज्ञापन
अमरनाथ, बाबा बर्फानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा परमिट कार्ड पर ही भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक हफ्ते के सात दिन में अलग अलग दिन और रूट के मुताबिक यात्रियों को अलग-अलग रंग के यात्री परमिट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें निर्धारित दिन के मुताबिक ही यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। बोर्ड की ओर से हफ्ते भर की एडवाइजरी में प्रतिदिन अलग रंग का यात्रा परमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें लैवेंडर (बैंगनी), हल्का पिंक, हल्का भूरा, पीच, हल्का पीला, नीला, हनी ड्यू रंग का प्रयोग किया गया है। पहलगाम और बालटाल रूट के लिए अलग रंग से यात्रा परमिट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए एक अप्रैल से शुरू हो रहे अग्रिम पंजीकरण की तैयारियां तेज की गई हैं। पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त डॉक्टर/चिकित्सा संस्थानों से 15 मार्च के बाद जारी किए गए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वैध माने जाएंगे। प्रत्येक पंजीकरण के लिए आवेदन के साथ यात्री को चार पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे, जिसमें तीन यात्री परमिट और एक आवेदन के साथ लगेगा।
विज्ञापन
दिन के शेड्यूल के मुताबिक जारी किए गए यात्री परमिट के आधार पर ही भक्तों को असेस कंट्रोल गेट बालटाल और चंदनवाड़ी (पहलगाम) को पार करने दिया जाएगा। पंजीकरण अधिकारी 100 रुपये के शुल्क पर यात्री को यात्रा परमिट जारी करेगा। हेलिकाप्टर से यात्रा करने वाले यात्री को अलग से पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पंजीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
यात्री परमिट कार्ड---
दिन पहलगाम बालटाल
सोमवार लैवेंडर (रंग) हल्का पीला
मंगलवार हल्का पिंक (पिंक लेस) नीला
बुधवार हल्का भूरा (बीज) हनी ड्यू
वीरवार पीच लैवेंडर
शुक्रवार लेमन चिफान पिंक लेस
शनिवार नीला बीज
रविवार हनी ड्यू पीच
यात्रियों के लिए समूह पंजीकरण की व्यवस्था
श्राइन बोर्ड की ओर से अमरनाथ यात्रियों के लिए समूह पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है। इसमें पांच या इससे अधिक सदस्य एक साथ पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। समूह पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक होगा। इसके लिए यात्री पंजीकरण शुल्क प्रति यात्री 200 रुपये रखा गया है। पोस्टल से ब्योरा भेजने पर अलग से दरें निर्धारित की गई हैं। यह गांव मोहल्लों से आने वाले यात्रियों को सहूलियत देगा।
इसमें अधिकतर 50 यात्री एक साथ समूह पंजीकरण करवा सकेंगे। समूह पंजीकरण के लिए समूह का लीडर अन्य साथियों का ब्योरा देगा। 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के यात्री पंजीकरण के लिए योग्य नहीं होंगे। एक्स इंडिया तीर्थ यात्रियों के लिए भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसमें प्रत्येक यात्री के लिए 1500 रुपये शुल्क रखा गया है।