फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश में लंपी की दस्तक, जम्मू में चार पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा/जम्मू। देश के कई राज्यों में दस्तक देने के बाद जानवरों के लिए खतरनाक लंपी वायरस जम्मू कश्मीर पहुंच गया है। जम्मू के चार मामलों में इस वायरस की पुुष्टि हुई है। जम्मू के साथ जिला कठुआ, सांबा, राजोरी, रियासी, उधमपुर और पुंछ में करीब तीन हजार लक्षण वाले जानवरों के भी लंपी वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। प्रदेश में लंपी वायरस की पुष्टि के बाद लक्षण वाले जानवरों के नमूने लेने की दैनिक संख्या को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

लक्षण वाले जानवरों के शरीर में गांठें बन रही हैं। इसके साथ उन्हें बुखार की शिकायत हो रही है। वायरस के हमले से पशु चारा नहीं खा रहे हैं। प्रदेश में जानवरों के सैंपल को भोपाल स्थित लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जा रहा है। मुख्य जिला पशु पालन अधिकारी सांबा डॉ. राहुल देव ने बताया कि जिला सांबा में पीड़ित जानवरों के नमूने लेने का काम बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार के पशु पालन आयुक्त डॉ. प्रवीण मलिक के दिशानिर्देशों के बाद पशुओं की दैनिक निगरानी बढ़ाई गई है। पशुओं के टीकाकरण के संबंध में संपूर्ण संचालन को 25 अगस्त तक सकारात्मक रूप से पूरा करने पर जोर दिया गया है। कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कहा कि जम्मू में लंपी वायरस के चार मामलों की पुष्टि होने के बाद जानवरों में इस बीमारी को रोकने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। दैनिक आधार पर नमूने लेने की प्रक्रिया में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed