{"_id":"60a94e98240d500dae13cf52","slug":"jammu-kashmir-news-charge-sheet-against-three-hizbul-terrorists-in-kishtwar-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ मामले में हिजबुल के तीन आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ मामले में हिजबुल के तीन आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट
Sun, 23 May 2021 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 May 2021 12:04 AM IST
सार
- डीसी के एस्कार्ट इंचार्ज से हथियार लूटने का मामला
- एनआईए ने विशेष कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किश्तवाड़ जिले के डीसी के एस्कार्ट इंचार्ज से हथियार छीनने की साजिश में एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आरोपियों के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट दाखिल की। इसमें किश्तवाड़ के हुंजाला निवासी जफर हुसैन व पुच्छल निवासी तारिक हुसैन गिरि और डोडा के टांटा निवासी तनवीर अहमद मलिक शामिल हैं। साजिश में शामिल आतंकी ओसामा बिन जावेद उर्फ ओसामा, हारुन अब्बास वानी व जाहिद हुसैन उर्फ जाहिद पिछले दिनों मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
जांच में यह बात सामने आई कि 2018-19 में किश्तवाड़ जिले में हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से की गई कई आतंकी वारदातों में यह भी शामिल था। इन सब वारदातों का उद्देश्य किश्तवाड़ में आतंकवाद को दोबारा जीवित करना था।
विज्ञापन
इसके लिए हथियारों की लूट के साथ ही प्रमुख लोगों को निशाना बनाकर समाज में दहशत फैलाना उद्देश्य था। एनआईए के अनुसार मारे गए तीनों आतंकी डोडा-किश्तवाड़ इलाके में सक्रिय थे। आरोपी जफर, तनवीर व तारिक हिजबुल आतंकियों को रहने तथा खाने-पीने की सुविधाएं मुहैया कराते थे।
विज्ञापन