फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,central minister visit

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे आज से

विज्ञापन
jammu kashmir news,central minister visit
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य राज्यमंत्री अजय भट पहले दिन कुपवाड़ा में जनता के बीच रहेंगे। मोदी सरकार के महत्वपूर्ण जनपहुंच कार्यक्रम का उद्देश्य जनता तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना तथा उनसे फीडबैक लेना है। सभी मंत्री अपने दौरे की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कार्यक्रम भी शुक्रवार को तय था लेकिन यह कतिपय कारणों से स्थगित हो गया है। सरकार ने 70 मंत्रियों के दौरे का कार्यक्रम तय किया है। पहले चरण में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, पशुपति कुमार पारस, डा. जितेंद्र सिंह के दौरे का कार्यक्रम तय है। आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग, पुलवामा जिले में पहले चरण में दौरे होंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया 25 व 26 सितंबर को श्रीनगर में रहेंगे। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पास 26 व 27 सितंबर को बारामुला व लघु उद्योग मंत्री नारायण राणे 15 व 16 सितंबर को सांबा में रहेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह 18 व 19 सितंबर को श्रीनगर, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी 11 व 12 सितंबर को शोपियां, केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देदू सिंह चौहान 14 व 15 सितंबर को पुलवामा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निसिद प्रमाणिक 19 व 22 सितंबर को पुलवामा, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा. भारती पवार 21 व 22 सितंबर को अनंतनाग में रहेंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार 22 व 23 सितंबर को शोपियां, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉन बराला 13 व 14 सितंबर को कुपवाड़ा में रहेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल 14 व 15 सितंबर को सांबा, केंद्रीय संचार राज्यमंत्री सोमप्रकाश 15 व 17 सितंबर को गांदरबल, केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर 16 व 17 सितंबर को राजोरी का दौरा करेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भगवाल कृष्ण राव 20 व 21 सितंबर को गांदरबल तथा 27 व 28 सितंबर को जम्मू में रहेंगे। केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल राजोरी में चार व पांच अक्तूबर, केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह वघेल पांच व छह अक्तूबर राजोरी में जनता के बीच रहेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले छह व सात अक्तूबर को बांदीपोरा में रहेंगे। जम्मू कश्मीर सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed