फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,block diwas in akhnoor

लोग भड़के, समस्याएं हल नहीं होतीं, कार्रवाई कागजों तक ही सीमित

विज्ञापन
jammu kashmir news,block diwas in akhnoor
अखनूर। ब्लॉक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम गोपाल सिंह की अगुवाई में हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कई पंचायतों के सरपंच-पंच और लोग मौजूद रहे। लोगों ने विभागों की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होती, सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती हैं। वहीं क्षेत्र के अधिकतर सरपंचों और पंचो ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया और आरोप लगाया कि मात्र आश्वासन ही दिए जाते हैं, समस्याओं का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि ब्लॉक दिवस कार्यक्रम अच्छी पहल है, लेकिन जब तक समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक यह सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, मनरेगा योजना के तहत पंचायतों में विकास कार्य करवाए गए, लेकिन कई सालों बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। सड़कों की हालत खस्ता है। इसके अलावा कंडी क्षेत्र में पानी की किल्लत सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होते ही अतिक्रमण के खिलाफ नारेबाजी
ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के दौरान ही स्कूल के पास तालाब पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने के खिलाफ लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को
जैसी ही कार्यक्रम शुरू हुआ तो मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की। तहसीलदार ने जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed