फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : Amrit mahotsav begins today

आज से अमृत महोत्सव का आगाज, उप राज्यपाल ने किया नए युग की शुरुआत का आह्वान

Fri, 12 Mar 2021 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Mar 2021 12:22 AM IST
सार

  • ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह और मकबूल शेरवानी के गांव से आगाज
  • जम्मू-कश्मीर में शांति व विकास के लिए जनभागीदारी हो: सिन्हा
  • उप राज्यपाल ने अमृत महोत्सव के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर किया आह्वान

विज्ञापन
Jammu kashmir News : Amrit mahotsav begins today
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ani

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह जैसे लोगों की वजह से ही पाकिस्तानी घुसपैठियों से जम्मू-कश्मीर की आत्मा को बचाने में सफलता मिली है। आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर उन्होंने शांति व विकास के नए युग की शुरुआत के लिए जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक नागरिक की जनभागीदारी के जरिये समर्थन का आह्वान किया है। जम्मू-कश्मीर में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ सांबा जिले के बगूना में ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह तथा उत्तरी कश्मीर में मकबूल शेरवानी के गांव से 12 मार्च को हो रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशासन तथा समन्वित विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी है। हमारे संत-महात्माओं व स्वतंत्रता सेनानियों ने नए भारत के निर्माण के लिए इसी प्रकार के कदम उठाए थे जो लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते थे। इसी भावना के साथ सतत व समन्वित आर्थिक-सामाजिक विकास के लिए कार्य किया जाता था ताकि सभी तक समृद्धि पहुंच सके। यही जम्मू-कश्मीर प्रशासन की भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि भविष्य में युवाओं की समृद्धि, शिक्षा क्षेत्र में अधिक निवेश, समाज में महिलाओं व लड़कियों को मजबूत बनाने की दिशा में और काम किया जाएगा।
विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए वसुधैव कुटुंबकम की भावना के तहत भारत हरवक्त खड़ा रहता है। कोरोना संकट में भी भारत ने कई देशों को वैक्सीन भेजी है। 1947 में आजादी के बाद लगभग सात दशक में प्रति व्यक्ति आय छह गुना बढ़ी है। हमारी संस्कृति है कि कोई भी महोत्सव शुरू करने से पहले पवित्र स्थानों पर जाते हैं। इसके तहत अमृत महोत्सव शुरू करने से पहले शहीद ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह के पैतृक गांव की माटी को नमन करने की परंपरा का अनुसरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक से प्रेरणा लेकर जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप की शुरुआत
एलजी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के योगदान को हर कोई याद करता है। लेकिन एक तथ्य यह भी है कि वे उद्यमियों तथा उद्योगपतियों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते थे। आज जिसे हम स्टार्टअप तथा आत्मनिर्भर कहते हैं वह उन्होंने पहले ही शुरू कर दिया था। उन्होंने पैसा फंड के नाम से कोष बनाया था जिससे गांव के उद्यमियों तथा स्थानीय फैक्ट्रियों को मदद पहुंचाई जाती थी। तिलक के विजन से प्रेरणा लेकर जम्मू-कश्मीर ने स्टार्टअप के लिए इकोसिस्टम विकसित किया है जिसमें कुछ ही ही महीनों में 69 स्टार्टअप का पंजीकरण किया जा चुका है।  

विकास के प्रति जिम्मेदार बनाने का संकल्प लेने का समय
एलजी ने कहा कि पूरा देश नए भारत की निर्माण की दिशा में आशान्वित है। आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता संघर्ष, शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तथा सनातन भारत व आधुनिक भारत के निर्माण की छवि को प्रदर्शित करेगा। आज फिर वह समय आ गया है कि सभी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की शपथ लें जिसका सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने लिया था। जम्मू-कश्मीर तथा राष्ट्र के विकास के प्रति अपने आपको जिम्मेदार बनाने की शपथ लेने का समय है। 


पूर्वजों के सपने को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर
उप राज्यपाल ने कहा कि 75 सप्ताह के इस कार्यक्रम में सौहार्द्र बनाए रखने के संकल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। सर्वधर्म समभाव, आजादी, लोकतंत्र तथा कर्तव्यों को भी प्रदर्शित किया जाएगा ताकि अपने पूर्वजों के सपनों के अनुरूप नए भारत के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके। विश्वास है कि हम इन भावनाओं के तहत पूर्वजों के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed