फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अखनूर के गांव सुंगल में सरकारी जमीन पर बनाए प्लिंथ गिराए

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर में अवैध निर्माण ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : akhnoor news
अखनूर। अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को राजस्व विभाग ने तहसील अखनूर के गांव सुंगल में बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने गांव के खसरा नंबर 2937 में करीब 14 कनाल सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध प्लिंथ (नींव) को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई तहसीलदार अखनूर नरेश कुमार की निगरानी में की गई। इसमें एसडीएम अखनूर मुख्तार अहमद के दिशा-निर्देशों के तहत टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को गिरा दिया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि सरकारी या कृषि भूमि पर अवैध कब्जे या कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे इस तरह के गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में ऐसे और भी अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अवैध निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके और क्षेत्र में अनियोजित शहरीकरण को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed