{"_id":"6876a3fcd6bbaf150f0f35fa","slug":"jammu-kashmir-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101327-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर थाने को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार डीजीपी आज करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर थाने को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार डीजीपी आज करेंगे सम्मानित
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू जिले के अखनूर थाना को वर्ष 2024 में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि इस वर्ष पूरे केंद्रशासित प्रदेश से केवल अखनूर थाना का ही चयन हुआ है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात बुधवार को अखनूर थाने का दौरा करेंगे और वहां के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से बधाई देंगे और सम्मानित करेंगे।
अखनूर के साथ-साथ लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के एक थाना को भी यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। देशभर के 17,000 से अधिक थानों में से कुल 76 थानों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने सभी चयनित पुलिस थानों को बधाई देते हुए एक संदेश में कहा कि आपराधिक न्याय व्यवस्था हमारे लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है। पुराने औपनिवेशिक कानूनों को बदलना एक साहसिक कदम है, जो औपनिवेशिक मानसिकता को पीछे छोड़ने की दिशा में है। नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के साथ भारतीय पुलिस एक आधुनिक और विश्वस्तरीय बल में परिवर्तित हो रही है।
गृह मंत्रालय द्वारा हर वर्ष जारी की जाने वाली पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। यह चयन विभिन्न मानकों पर आधारित होता है और इसका उद्देश्य श्रेष्ठ कार्यशैली को प्रोत्साहित करना और थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।