{"_id":"674c288c931e874af80569ce","slug":"jammu-kashmir-national-jat-convention-in-agra-on-the-birth-anniversary-of-raja-mahendra-pratap-surinder-chau-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: राजा महेंद्र प्रताप की जयंती पर आगरा में राष्ट्रीय जाट अधिवेशन, सुरिंदर चौधरी ने किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: राजा महेंद्र प्रताप की जयंती पर आगरा में राष्ट्रीय जाट अधिवेशन, सुरिंदर चौधरी ने किया संबोधित
Sun, 01 Dec 2024 02:43 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:43 PM IST
सार
आगरा में राजा महेंद्र प्रताप की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने राजा महेंद्र प्रताप और महाराजा सूरजमल को नमन किया और समाज बंधुओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जाट अधिवेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज आगरा में राजा महेंद्र प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप और महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि अर्पित की और जाट समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। सुरेंद्र चौधरी ने समाज के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जाट समाज के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। यह स्वागत समारोह जाट समाज की एकजुटता और सम्मान का प्रतीक था। इस अवसर पर विधायक चौधरी बाबूलाल, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, जाट संसद के राष्ट्रीय प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी, विपिन चौधरी और जाट संसद उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रतिनिधि अंकित बालियान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सभी नेताओं ने राजा महेंद्र प्रताप और महाराजा सूरजमल जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने की अपील की। इस दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और समाज की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस आयोजन से जाट समाज में उत्साह और एकता का वातावरण बना।
विज्ञापन