फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: More interest from investors in Kashmir 77 percent applications for land in the valley

Jammu Kashmir: निवेशकों का कश्मीर में ज्यादा रुझान, घाटी में भूमि की मांग के लिए 77 प्रतिशत आवेदन

Mon, 22 Jan 2024 10:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 10:50 AM IST
सार

कश्मीर के लिए 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इनमें दो लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने की क्षमता बताई गई है। जम्मू संभाग में 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्रस्ताव आए हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: More interest from investors in Kashmir 77 percent applications for land in the valley
डल झील किनारे लगीं शिकारा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू संभाग की तुलना में देशभर के निवेशक कश्मीर में अधिक रुझान दिखा रहे हैं। 2023 में उद्योग विभाग के पास भूमि के लिए 6200 से अधिक आवेदन आए हैं, जिनमें 77 प्रतिशत (4600 से अधिक) निवेशकों ने कश्मीर के लिए भूमि की मांग की है। जम्मू संभाग में निवेशकों के लिए जिला कठुआ पहली पसंद बना हुआ है। इसका बड़ा कारण यहां संभाग स्तर पर अधिकतर औद्योगिक भूमि की पहचान की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कश्मीर के लिए 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इनमें दो लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने की क्षमता बताई गई है। जम्मू संभाग में 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्रस्ताव आए हैं, लेकिन यहां पौने दो लाख रोजगार की क्षमता बताई गई है। कुल आवेदनों में 3200 को मेरिट के आधार पर चिह्नित किया गया है, जिनमें 1700 से अधिक आवेदनकर्ताओं को 11800 कनाल की भूमि अलाट कर दी गई है। 
विज्ञापन


इसमें 2500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतारे गए हैं। नई औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने के लिए और 26000 कनाल भूमि को देखा जा रहा है, जिसमें 20 हजार कनाल तक की फिजिविल्टी की गई है, जिसमें उद्योग की संभावनाओं को देखा गया है। प्रदेश में 169 इकाइयों के लिए निवेश कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सितंबर 2024 तक कुछ इकाइयों में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। जम्मू संभाग में कठुआ के बाद सांबा, जम्मू और उधमपुर में औद्योगिक भूमि का विस्तार किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक जिला कठुआ में करीब सात हजार कनाल भूमि उद्योग विभाग के सिकाप विंग को मिल गई है। जिसमें प्रमुख रूप से लंगेट में 900 कनाल, फोरलेन में 200 कनाल, बुद्धि में 700 कनाल और बागथली में चरण 1 में 2900 कनाल और चरण 2 में 2700 कनाल भूमि देखी गई है।

प्रदेश में 46 नई औद्योगिक संपदाओं पर काम हो रहा

औद्योगिक भूमि के लिए निवेशकों की मांग को पूरा करने के लिए जम्मू-कश्मीर में 46 नई छोटी बड़ी औद्योगिक संपदाओं के निर्माण पर काम हो रहा है। सूत्रों के अनुसार एनबीसीसी के पास 8, इरकान के पास 7, सीपीडब्ल्यूडी के पास 6, सिडको/सिकाॅप के पास 6 औद्योगिक इकाइयों के विस्तार पर काम हो रहा है। इसमें एनबीसीसी और इरकान की ओर से निविदा प्रक्रिया के बाद अलाटमेंट प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। जबकि सीपीडब्ल्यूडी की ओर से संपदाओं की डीपीआर बनाई जा रही है। उधमपुर के सीन ठाकरा और मांड में औद्योगिक संपदाओं को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed