फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Monsoon returned average rainfall in Jammu division by 7 dot 38 percent

Jammu Kashmir: जम्मू संभाग में इस बार 7.38 और कश्मीर में 7.62 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

Thu, 06 Oct 2022 05:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 05:25 PM IST
सार

जम्मू संभाग में जिला डोडा में जून से सितंबर तक सामान्य 404.1 मिलीमीटर की तुलना में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 578.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।

विज्ञापन
jammu kashmir Monsoon returned average rainfall in Jammu division by 7 dot 38 percent
Kashmir Rain - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू कश्मीर से मानसून ने अलविदा कह दिया है। इस बार मानसून सामान्य से 17 दिन देरी से वापस गया है। प्रदेश में अमूमन मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है। इस साल मानसून के दौरान जम्मू संभाग में औसतन 7.38 और कश्मीर संभाग में 7.62 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बांदीपोरा, गांदरबल, शोपियां, किश्तवाड़, पुंछ और जिला रियासी में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार सितंबर के आखिर से प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून ने लौटना शुरू कर दिया था और 2 अक्तूबर को इसकी आधिकारिक वापसी की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


जम्मू संभाग में जिला डोडा में जून से सितंबर तक सामान्य 404.1 मिलीमीटर की तुलना में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 578.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसी तरह जम्मू में 15 प्रतिशत की वृद्धि से सामान्य 917.3 की तुलना में 1053.6, पुंछ में सामान्य से 676.6 की तुलना में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 871, राजोरी में सामान्य 696.1 की तुलना में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 763.6, रामबन में सामान्य 402.6 की तुलना में 48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 595.8, सांबा में 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सामान्य 781.5 की तुलना में 1017 और उधमपुर में सामान्य 970.3 मिलीमीटर की तुलना में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1135.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के अनंतनाग में सामान्य 312 की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 337.8, बडगाम में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 213.1 की तुलना में 293.2, बारामुला में सामान्य 209.5 की तुलना में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 307.1, कुलगाम में 318.9 की तुलना में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 360.5, कुपवाड़ा में सामान्य 243.5 की तुलना में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 292.8, कुपवाड़ा में 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 243.5 की तुलना में 292.8, पुलवामा में 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 185.9 की तुलना में 242.5 और श्रीनगर में सामान्य 231.3 की तुलना में 45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 335.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed