फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Minister RK Singh says Center will provide funds for the availability of electricity

जम्मू-कश्मीर: मंत्री आरके सिंह बोले, बिजली उपलब्धता के लिए कोष मुहैया कराएगा केंद्र 

Sun, 03 Jan 2021 10:06 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 03 Jan 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Minister RK Singh says Center will provide funds for the availability of electricity
आरके सिंह - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए इस विद्युत उत्पादन क्षमता का पूरा उपयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को अतिरिक्त बिजली उपलब्धता वाला क्षेत्र बनाने के लिए उदारता के साथ कोष मुहैया कराएगी।

विज्ञापन


सिंह ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के कथित भ्रष्टाचार के कारण पिछड़ गए जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य राज्यों के बराबर लाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने और कार्यशैली में सुधार के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह काफी निराशाजनक है कि देश में बिजली उत्पादन के सबसे बेहतर संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद जम्मू-कश्मीर अपने उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने में पीछे है। राज्य के वर्तमान हालात के लिए पुरानी सरकारें सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 34,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के संबंध में जम्मू-कश्मीर प्रशासन और नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के बाद केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान सिंह ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर के कथित पिछड़ेपन का जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed