फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-kashmir: militants targeting special operation group, officers are getting attacked

जम्मू-कश्मीर पुलिस का आतंक विरोधी दल आतंकियों के निशाने पर, लगातार हो रहे हमले

Tue, 05 Mar 2019 08:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 05 Mar 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
jammu-kashmir: militants targeting special operation group, officers are getting attacked
- फोटो : फाइल
बीता एक महीना कश्मीर में सुरक्षाबलों के लिए भारी साबित हुआ है। आतंकियों की तुलना में सुरक्षाबलों की जान अधिक गई है। आतंकी अब पुलिस के आतंक निरोधक दस्ते को निशाना बना रहे हैं। एटीएस के दस्ते की कमान संभालने वाले आतंकियों के निशाने पर हैं।  
विज्ञापन


दरअसल, सेना के साथ पुलिस भी प्रभावी ढंग से ऑपरेशन ऑल आउट में सक्रिय है। हर जिले में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का नेटवर्क सक्रिय है। पिछले सप्ताह मुठभेड़ में आतंकियों ने कुलगाम के डीएसपी अमन ठाकुर को निशाना बनाया था। इसके बाद सोमवार को आवंतीपोरा में डीएसपी ऑपरेशन के घर पर  ग्रेनेड से हमला किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि आतंकी हमला करने की रणनीति बदल रहे हैं। हम भी पूरी तरह तैयार हैं। आतंकियों की हर एक गतिविधि का प्रभावी ढंग से जवाब दिया जाएगा। पिछले एक महीने में आतंकी हमलों और मुठभेड़ में करीब 60 सुरक्षाबल शहीद हुए हैं, लेकिन आतंकियों की संख्या एक दर्जन के करीब ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नाइपर से भी हो रहे हमले
सूत्रों के अनुसार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आपरेशन में शामिल जवानों और अफसरों को कहा है कि वह सूझबूझ से आपरेशन को अंजाम दें, ताकि अपनी तरफ से नुकसान कम हो। आतंकी हमला करने में स्नाइपर का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। इससे बचने की हिदायतें भी जारी की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed