फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Mercury dropped five degrees many districts state, Leh temperature minus three degrees

जम्मू कश्मीर: प्रदेश के कई जिलों में पांच डिग्री गिरा पारा, लेह का तापमान माइनस तीन डिग्री

Thu, 27 Oct 2022 12:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 12:44 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई हिस्सों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.3, काजीकुंड में 3.2, गुलमर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Mercury dropped five degrees many districts state, Leh temperature minus three degrees
जम्मू कश्मीर मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। इससे रात को ठंड बढ़ गई है। जम्मू संभाग के पारे में भी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। इससे खुश्क सर्दी बढ़ेगी।

विज्ञापन


श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई हिस्सों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.3, काजीकुंड में 3.2, गुलमर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


घाटी में आगामी दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.8, बटोत में 7.9, कटड़ा में 13.8 और भद्रवाह में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed