{"_id":"66811d5942d96d81f70b68c4","slug":"jammu-kashmir-mehbooba-mufti-held-an-meeting-amid-preparations-for-assembly-elections-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच महबूबा मुफ्ती ने की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच महबूबा मुफ्ती ने की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुआ मंथन
Sun, 30 Jun 2024 02:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:24 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जम्मू कश्मीर की समग्र राजनीतिक स्थिति और पार्टी मामलों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
बैठक में शामिल महबूबा मु्फ्ती एवं अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पार्टियों के बीच बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। रविवार को श्रीनगर में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अहम बैठक बुलाई।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जम्मू कश्मीर की समग्र राजनीतिक स्थिति और पार्टी मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और मौजूदा राजनीतिक माहौल से निपटने और पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रमुख मुद्दों और रणनीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक अभी चल रही है। ऐसे में पार्टी की तरफ से बैठक में लिए गए निर्णयों को लेकर अभी बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इस बैठक में जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा और निकाय चुनाव पर चर्चा की गई है। साथ ही लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रदर्शन पर भी संक्षिप्त समीक्षा की गई है।
विज्ञापन