फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Market filled with rakhis, sisters are pleased with simple threads to designer rakhis

जम्मू-कश्मीर: राखियों की खरीदारी से पटे बाजार, बहनों को भा रहीं साधारण धागे से लेकर डिजाइनर राखियां

Fri, 20 Aug 2021 09:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 20 Aug 2021 09:44 PM IST
सार

परेड में गिफ्ट आइटम का कारोबार करने वाले संजय गुप्ता ने बताया कि बहनों को पैकेड आइटम अधिक भा रही है। बहनों के साथ भाई भी उनके लिए अलग अलग तरह के उपहार खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Market filled with rakhis, sisters are pleased with simple threads to designer rakhis
रक्षाबंधन

विस्तार

रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच अट्टू प्रेम का प्रतीकहै। रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में राखी त्योहार खरीद के लिए रौनक बढ़ी है। बहनें इस खास पर्व के लिए सालभर बेसब्री से इंतजार करती हैं। रक्षाबंधन के त्योहार को यादगार बनाने के लिए घरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। घरों में सजावट के साथ सुंदर रंगोली बनाई जाती है। राखी की थाली को विशेष तौर पर सजाया जाता है।

विज्ञापन


इसके बाद शुभ मुहूर्त पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की जाती है। रक्षाबंधन पर बाजार में विभिन्न डिजाइन और वैरायटी की राखियां उपलब्ध हैं। बहनों को साधारण धागे से लेकर डिजाइनर राखियां आकर्षित कर रही हैं। डिजाइनिंग राखियों में गणेश भगवान का प्रतिबिंब बना हुआ है जो लोगों की पहली पसंद है। इसी तरह अन्य कई डिजाइन की राखियां भी बहनों को भा रही हैं।
विज्ञापन


राखियों के साथ भाइयों को तोहफे में कुछ खास देने के लिए अन्य वैरायटी भी उपलब्ध है।इसमें संदेश लिखे कार्ड बहनों की पहली पसंद बने हैं। इन कार्ड में राखी के साथ रंगोली के पैकेट लगे हैं, जिनमें चावल, टीका आदि सामान उपलब्ध है, जो भाई के साथ प्यार का इजहार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 100 रुपये से 750 रुपये बरांडेड व अन्य कंपनियों के चाकलेट बाजार में उपलब्ध हैं। परेड में गिफ्ट आइटम का कारोबार करने वाले संजय गुप्ता ने बताया कि बहनों को पैकेड आइटम अधिक भा रही है। बहनों के साथ भाई भी उनके लिए अलग अलग तरह के उपहार खरीद रहे हैं। इनमें परफ्यूम, डियोड्रेन आदि उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस मंदिर में हाजिरी देने वालों को मिलता है वैवाहिक सुख, पूरे देश में ऐसे केवल दो ही मंदिर

चांदी की राखियां आकर्षण बनी
बाजार में साधारण राखियों के साथ ज्वेलरी में चांदी की राखी बहनों को आकर्षित कर रही है। रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर बहनें भाइयों के लिए चांदी की राखी खरीद रही हैं। ज्वेलर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बाजार में 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक सामान्य में चांदी की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें कई तरह के डिजाइन हैं, जिनमें अधिकांश पर भगवान के प्रतिबिंब बने हुए हैं। कई बहनें आर्डर करवाकर भी राखियां तैयार करवा रही हैं।

ऑनलाइन राखियों की भी मांग
बहनों में ऑनलाइन राखियों की भी मांग बढ़ी है। इस साल भी ऑनलाइन राखी बाजार में विभिन्न डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। कई ऑनलाइन वेबसाइट सिर्फ राखी बुकिंग, आर्डर और राखी डिजाइन के लिए समर्पित हैं। ऑनलाइन राखियों के कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें आसानी से जूम इन करके पसंद किया जा सकता है। इसके अलावा कई दुकानदार ऑनलाइन सेवा दे रहे हैं, जिसमें आर्डर पर भाइयों तक राखियां और अन्य गिफ्ट पहुंचा दिए जाते हैं।

इस साल ड्राई फ्रूट की कीमतों में उछाल
पिछले साल की तुलना में इस साल पैकेड ड्राई फ्रूट की कीमतों में उछाल है। अफगानिस्तान में उपजे तालिबानी हालात के कारण जम्मू कश्मीर में ड्राई फ्रूट के आयात असर पड़ा है। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में ड्राई फ्रूट में आने वाली कई प्रमुख आइटमें पचास फीसदी अफगानिस्तान से आती हैं। वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन नेहरू मार्केट के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा हालात के कारण वहां से ड्राई फ्रूट का आयात नहीं हो रहा है। रक्षाबंधन पर ड्राई फ्रूट की अधिक मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed