जम्मू-कश्मीर पर गृह मंत्रालय की अहम बैठक, सेना प्रमुख और डोभाल भी पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 24, जबकि बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी 12-12 कंपनियों को हटाने का फैसला लिया गया है।
Ministry of Home Affairs (MHA): It has been decided to withdraw 72 companies of Central Armed Police Forces
(CAPFs) (CRPF-24, BSF-12, ITBP-12, CISF-12 and SSB-12) with immediate effect from Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/Td6g0ID2I7— ANI (@ANI) December 24, 2019विज्ञापन
स बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, डीजी जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ डीजी राजीव राय भटनागर पहुंचे थे।
सूत्रों की मानें तो इस बैठक में जम्मू-कश्मीर में लगातार सीमा से हो रही घुसपैठ, सीजफायर उल्लंघन सहित आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश में नजरबंद नेताओं की रिहाई, सहित इन्टरनेट सेवाओं को शुरू करने पर चर्चा हुई।
National Security Advisor Ajit Doval has also reached Home Ministry https://t.co/ABfjzrWbgd
— ANI (@ANI) December 24, 2019
माना जा रहा है कि इस बैठक में लद्दाख में पुलिस प्रमुख के पद पर किसे भेजना है इसपर चर्चा हुई। लद्दाख में पुलिस प्रमुख की कमान संभालने के लिए दिल्ली पुलिस में तैनात किसी आला अनुभवी आईपीएस अधिकारी को ही भेजा जा सकता है। लद्दाख नवगठित केंद्रशासित प्रदेश है और भौगोलिक नजरिये से बेहद संवेदनशील है।
सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी पद पर भी बदलाव होना है। ऐसे में यह बैठक कई मायनों में एहम है।