फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Lok Sabha Election result Udhampur and Ladakh to come first then remaining four seats

Lok Sabha Election: उधमपुर और लद्दाख का परिणाम आएगा सबसे पहले, शेष चार सीटों में लगेगा वक्त

Mon, 03 Jun 2024 11:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 11:19 AM IST
सार

प्रत्येक मतगणना केंद्र सीसीटीवी की 24×7 निगरानी में है। मतगणना केंद्र घोषित किए गए स्थानों पर कम से कम दो कंपनियां सुरक्षाबलों के साथ तैनात हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir Lok Sabha Election result Udhampur and Ladakh to come first then remaining four seats
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की छह लोकसभा सीटों में उधमपुर और लद्दाख के परिणाम सबसे पहले आएंगे। शेष चार सीटों जम्मू, अनंतनाग-राजोरी, श्रीनगर व बारामुला के परिणाम आने में वक्त लगेगा। हालांकि, रुझान तो मिलने लगेंगे लेकिन परिणाम की घोषणा में समय लगेगा। कारण इन चारों सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक है। ऐसे में दो ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है। इनके वोटों की गिनती में समय लगेगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दो पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती समेत 100 से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चार जून को होना है। इनके अलावा पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, नेकां के दिग्गज नेता मियां अल्ताफ व रुहुल्लाह मेहदी, अपनी पार्टी के जफर इकबाल मन्हास व मो. अशरफ मीर, पीपुल्स कांफ्रेंस प्रमुख सज्जाद गनी लोन, अवामी इत्तेहाद पार्टी प्रमुख इंजीनियर रशीद का भी फैसला होगा। लद्दाख में भाजपा के ताशी ग्यालसन, कांग्रेस के टी नामग्याल व निर्दलीय हाजी हनीफा जान की जीत-हार का निर्णय होगा।
विज्ञापन


एक्जिट पोल में भाजपा को दो व नेकां को तीन सीटें

तमाम एक्जिट पोल में भाजपा को दो उधमपुर व जम्मू तथा नेकां को तीन अनंतनाग, श्रीनगर व बारामुला की जीत दिखाई गई है। हालांकि, अब भी यही स्थिति है। सभी पार्टियों की ओर से मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। एजेंटों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही उन्हें किन बातों का ध्यान रखना है, इसकी भी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की दो सीटों पर हो सकती है हैट्रिक

जम्मू कश्मीर की दो सीटों पर भाजपा की हैट्रिक लग सकती है। उधमपुर व जम्मू में यदि भाजपा की जीत होती है तो प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह व जुगल किशोर शर्मा की हैट्रिक होगी।

मतगणना केंद्र पर दो कंपनियां सुरक्षाबलों की रहेंगी तैनात

प्रत्येक मतगणना केंद्र सीसीटीवी की 24×7 निगरानी में है। मतगणना केंद्र घोषित किए गए स्थानों पर कम से कम दो कंपनियां सुरक्षाबलों के साथ तैनात हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना केंद्र से कुछ पहले ही सभी को रोक लिया जाएगा। किसी को भी तय दूरी से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। - आरआर स्वैन, डीजीपी

केंद्रों पर लू से बचाने के उपाय

भीषण गर्मी के मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर लू से बचाव के सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कर्मचारियों के साथ ही राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था की गई है ताकि कोई चपेट में न आ सके। इसके लिए केंद्रों पर आवश्यक दवाओं, ओआरएस आदि का प्रबंध करने की भी हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed