फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir lok sabha election result 2024 : Omar abdullah Mehbooba mufti Trailing in Their Constituencies

Jammu Kashmir Election 2024 Result: दो पूर्व सीएम उमर-महबूबा ने हार की स्वीकार, प्रतिद्वंदियों को दी बधाई

Tue, 04 Jun 2024 06:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 06:04 PM IST
सार

बारामुला सीट पर इंजीनियर राशिद बढ़त बनाए हुए हैं। और अनंतनाग-राजोरी सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir lok sabha election result 2024 : Omar abdullah Mehbooba mufti Trailing in Their Constituencies
उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

बारामुला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला और अनंतनाग-राजोरी सीट से पीडीपी की उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने हार स्वीकार कर ली है। बारामुला सीट पर इंजीनियर राशिद बढ़त बनाए हुए हैं। और अनंतनाग-राजोरी सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने आखिरी नतीजे आने से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


बारामुला सीट पर उमर अब्दुल्ला ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंजीनियर राशिद को बधाई दी है। इंजीनियर राशिद सुबह से ही इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि अभी इस सीट के परिणान की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने भी हार की स्वीकार

अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर पीडीपी उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने हार स्वीकार कर ली है। हालांकि इस सीट पर अभी आधिकारिक परिणान घोषित नहीं किया गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, 'जनता के फैसले का सम्मान करते हुए मैं अपने पीडीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनकी कड़ी मेहनत और तमाम मुश्किलों के बावजूद समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं। मुझे वोट देने वाले लोगों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है और यह हमें हमारे रास्ते से नहीं हटा सकता। मियां साहब को उनकी जीत के लिए बधाई।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed