फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir LoC: Fire in Pakistan reaches Indian border, blasts in landmines in Digwar

एलओसी: पाकिस्तान में लगाई आग भारतीय सीमा में पहुंची, दिगवार में बारूदी सुरंगों में धमाके, सेना पूरी तरह अलर्ट

Thu, 23 Dec 2021 10:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 10:51 PM IST
सार

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से लगाई गई आग भारतीय सीमा में पहुंच गई है। इससे बारूदी सुरंगों में लगातार विस्फोट होने लगे हैं। आग ज्यादा न फैले इसके लिए जवान सर्तक हैं। 
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir LoC: Fire in Pakistan reaches Indian border, blasts in landmines in Digwar
दिगवार सेक्टर में बारूदी सुरंग फटने से हुआ विस्फोट। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा पर वीरवार शाम को पाकिस्तान की तरफ से लगाई गई आग भारतीय सीमा में पहुंच गई। दिगवार सेक्टर में देर शाम तक बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। आग से नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगे।

विज्ञापन

 

धमाकों की आवाज नियंत्रण रेखा के आसपास क्षेत्रों तक सुनाई दे रही थी। इस घटना के बाद सेना ने एहतियात बरतते हुए आग बुझाने के प्रयास जारी कर दिए थे। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब चार बजे नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में आग लगी आग सूखी घास और झाड़ियों के सहारे दिगवार के लंगूर क्षेत्र तक पहुंच गई।

विज्ञापन

 

हालांकि इस क्षेत्र में वन न होने के कारण किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ बारूदी सुरंगों को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि नियंत्रण रेखा के उस पार पीओके से लगाई जाने वाली आग के भारतीय सीमा में पहुंचने की घटनाएं अकसर होती रहती हैं। घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना और आतंकी इस तरह की नापाक हरकतें करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed