फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Lions of Gujarat will roar in Jambu Zoo, Tigers of Odisha will increase pride

jammu kashmir: जंबू जू में गुर्राएंगे गुजरात के शेर, ओडिशा के बाघ बढ़ाएंगे शान, लखनऊ से आएंगे घड़ियाल

Sun, 29 Jan 2023 03:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 29 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

जंबू जू का सबसे बड़ा आकर्षण यहां की सफारी होगा। इस जू में 17 बड़ी और छोटी प्रजातियों के जानवर व पक्षियों को भी रखा जाएगा। पहले चरण में गुजरात जू से शेर का एक जोड़ा लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
jammu kashmir: Lions of Gujarat will roar in Jambu Zoo, Tigers of Odisha will increase pride
जम्मू जू में काम करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू शहर से सटे नगरोटा के खानपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी परियोजना जंबू जू के पहले चरण को अप्रैल में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर जू के शेष कार्यों को पूरा करने में तेजी लाई गई है। जू में गुजरात के शेर, नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क ओडिशा के बाघ और लखनऊ जू से घड़ियाल लाए जाएंगे, जो इसकी शान बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


जंबू जू का सबसे बड़ा आकर्षण जंगल सफारी की तर्ज पर जू की सफारी होगा। इस जू में 17 बड़ी और छोटी प्रजातियों के जानवर व पक्षियों को भी रखा जाएगा। पहले चरण में गुजरात जू से शेर का एक जोड़ा लाया जा रहा है। इसी तरह नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क ओडिशा से एक जोड़ा बाघ का और लखनऊ जू से दस घड़ियाल लाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन जानवरों को जू को शुरू करने से पहले यहां लाने की तैयारी है, ताकि पर्यटकों के पहुंचने से पहले ये यहां के वातावरण में रहना सीख लें। जंबू जू की 62.17 करोड़ रुपये की परियोजना को वर्ष 2016 में कैंपा के तहत शुरू किया गया था। लेकिन कोविड के कारण दो साल तक इस पर काम नहीं हो सका। अब तक परियोजना पर 25 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। करीब 3200 कनाल भूमि पर इसका निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांपों की प्रजातियां भी रखी जाएंगी

इसी तरह स्थानीय स्तर पर काला भालू, स्लॉथ भालू, मगरमच्छ, तेंदुए, हिरण और सांप की विभिन्न प्रजातियां भी रखी जाएंगी। जू में इन्हें रखने के लिए विशाल इंक्लोजर का निर्माण किया गया है। अभी स्थानीय लोग व पर्यटक जम्मू शहर के मांडा डियर पार्क में रखे जंगली जानवरों को देखने जाते हैं। इस चिड़ियाघर में हिरण की सबसे ज्यादा प्रजातियां रखी गई हैं। 

साइकिल से भी भ्रमण कर सकेंगे पर्यटक

साइकिल के शौकीन लोगों को जंबू जू में साइकिल से घूमने का भी मौका मिलेगा। पर्यटक साइकिल से पूरे जू की सैर करते हुए वन्यजीवों का नजारा ले सकेंगे। सफारी के लिए जू का क्षेत्रफल भी 163.5 हेक्टेयर से बढ़ाकर 229.5 हेक्टेयर कर दिया गया है। जम्मू शहर के निकट होने से ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।


जंबू जू का 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। जू के पहले चरण को अप्रैल से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। - अमित शर्मा, वार्डन, जंबू जू




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed