फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: lightning strikes in rajouri minor among three injured gmc rajouri refer

राजोरी: खेत में काम जुटा था परिवार, तभी गिरी आसमानी बिजली, दो साल की मासूम समेत तीन झुलसे

Wed, 13 Mar 2024 06:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 06:34 PM IST
सार

राजोरी के शाहदरा शरीफ में आसमानी बिजली की चपेट में एक परिवार के तीन सदस्य आ गए। उन्हें इलाज के लिए जीएमसी राजोरी भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
jammu kashmir: lightning strikes in rajouri minor among three injured gmc rajouri refer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के थन्नामंडी तहसील के शाहदरा शरीफ में आसमानी बिजली की चपेट में एक परिवार के तीन सदस्य आ गए। बिजली गिरने से मासूम बच्ची और उसके माता-पिता झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत पब्लिक हेल्थ सेंटर थन्नामंडी ले जाया गया। इसके बाद आगामी इलाज के लिए जीएमसी राजोरी भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाहदरा शरीफ निवासी गुलाम अहमद अपने परिवार के साथ अपने घर के पास खेत मे थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से गुलाम अहमद उसकी पत्नी नोरिन अख्तर और उनकी दो वर्षीय मासूम बेटी रोजीया कोसर बिजली की चेपट में आ गए।
विज्ञापन

 
मामले का पता चलते ही थन्नामंडी के एसडीएम आबिद हुसैन, तहसीलदार थान्नमंडी सईद मजाहिर अली और एसएचओ थन्नामंडी इंस्पेक्टर हिलाल अजहर मौके पर पहुंचे और तीनो घायलों को तत्काल थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनको जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया। जीएमसी राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहमूद अहमद ने बताया कि तीनों का उपचार जीएमसी में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed