{"_id":"64d22f43550325a015051683","slug":"jammu-kashmir-lg-manoj-sinha-said-electricity-bill-have-to-pay-rich-govt-take-care-poor-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बिजली बिल पर बोले उपराज्यपाल- गरीबों का रखेंगे ख्याल, कोठी वालों को करना ही होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बिजली बिल पर बोले उपराज्यपाल- गरीबों का रखेंगे ख्याल, कोठी वालों को करना ही होगा भुगतान
Tue, 08 Aug 2023 05:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:34 PM IST
सार
मनोज सिन्हा ने कहा कि 70 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में स्थानीय स्तर पर 3400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया है। अगले तीन साल में इतनी ही मेगावाट बिजली का उत्पादन करेंगे। इसके बाद 100 फीसदी मीटर वाले फीडर पर एक मिनट के लिए भी बिजली कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सरकार बिजली बिल भरने में अक्षम जम्मू-कश्मीर के लोगों का ख्याल रखेगी। लेकिन, आलीशान घर, 5-इंटरनेट सेवा वाले आईफोन और अन्य गैजेट रखने वालों को बिल देना ही होगा। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुलगाम के दक्षिणी जिले में मिनी-सचिवालय में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोगों को कम से कम बिजली बिल का भुगतान करने में बहाना नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
मनोज सिन्हा ने कहा कि 70 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में स्थानीय स्तर पर 3400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया है। अगले तीन साल में इतनी ही मेगावाट बिजली का उत्पादन करेंगे। इसके बाद 100 फीसदी मीटर वाले फीडर पर एक मिनट के लिए भी बिजली कटौती नहीं होगी। इसलिए लोग स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के लोगों को अन्य राज्यों की तुलना में सबसे सस्ती बिजली मिल रही है। पिछले तीन से चार साल में बाहर से 20 हजार करोड़ रुपये की बिजली उधार ली है। इसलिए लोगों को उपयोग के अनुसार बिल का भुगतान भी करना चाहिए।
विज्ञापन
जल्द देश में नंबर एक पर होगी प्रदेश के किसानों की आय
एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की बर्फबारी के चलते कुछ परियोजनाओं में देरी हो जाती है। हम देरी की इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कहा कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के किसानों की आय देश में 5वें नंबर पर है। जल्द हमारे किसानों की आय नंबर एक पर होगी।