फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir LG manoj sinha expressed grief over comedian Raju Srivastav death

Raju Srivastav: राजू के निधन पर LG ने जताया दुख, कहा- एक ऐसा सितारा जिसने कॉमेडी को दिया नया अर्थ

Wed, 21 Sep 2022 01:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 01:17 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हास्य कलाकार के निधन पर शोक जताया है। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था, लेकिन वह आज जिंदगी की जंग हार गए।

विज्ञापन
jammu kashmir LG manoj sinha expressed grief over comedian Raju Srivastav death
Raju Srivastav Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी कॉमेडी से सभी के चेहरों पर हंसी लाने वाले हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। इससे देशभर में शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज नेताओं एवं कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हास्य कलाकार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, 'अपने बेबाक अंदाज और सही टाइमिंग से कॉमेडी के क्षेत्र को एक नया अर्थ देने वाले राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से एक खालीपन आया है, जिसे भरना मुश्किल है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे, और उनका जन्म भी यहीं 25 दिसंबर 1983 को हुआ था। यहां से निकलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी गजब की कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed