फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: lg manoj sinha chairs 5th UT level meeting of NCORD

जम्मू कश्मीर: नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे का मुकाबला करने के लिए बने व्यापक रणनीति- उपराज्यपाल

Mon, 05 Jun 2023 04:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 04:45 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एनसीओआरडी की पांचवीं प्रदेश स्तर की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे का मुकाबला करने के लिए प्रदेश और जिला स्तर की पहल दोनों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन
jammu kashmir: lg manoj sinha chairs 5th UT level meeting of NCORD
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की पांचवीं प्रदेश स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव, डॉ. अरुण कुमार मेहता, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और संबंधित केंद्र शासित प्रदेश और केंद्रीय एजेंसियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने चौथी एनसीओआरडी बैठक के दौरान पारित निर्देशों पर की गई कार्रवाई का मूल्यांकन किया और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे का मुकाबला करने के लिए प्रदेश और जिला स्तर की पहल दोनों के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने टास्क फोर्स द्वारा तैयार की गई कार्य योजना पर भी चर्चा की, जिसकी अध्यक्षता विशेष महानिदेशक (अपराध) एके चौधरी कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने सभी सुरक्षा और दवा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'टास्क फोर्स की कार्य योजना नशीले पदार्थों के प्रति यूटी प्रशासन की शून्य-सहिष्णुता नीति पर प्रकाश डालती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, आईईसी गतिविधियों में वृद्धि, समुदायों की भागीदारी और पुलिस अधिकारियों और दवा प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमता निर्माण का आह्वान किया।


उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जागरूकता अभियान तेज करें और नशामुक्ति पंचायत अभियान को जन आंदोलन बनाएं। निदान पोर्टल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और एनसीओआरडी बैठक के निर्देशों का पालन करने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed