{"_id":"5f0ec4554aea9712e345492c","slug":"jammu-kashmir-latest-news-in-hindi-mischievous-elements-burnt-tourist-reception-center-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शरारती तत्वों ने की नापाक हरकत, अनंतनाग में जलाया टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः शरारती तत्वों ने की नापाक हरकत, अनंतनाग में जलाया टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर
Wed, 15 Jul 2020 02:24 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन गतिविधियां शुरू करने की घोषणा के साथ ही शरारती तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सेंटर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते श्रीगुफवाड़ा के चीनी वोडर गांव में बना टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर काफी समय से बंद पड़ा था। इसमें कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। सोमवार रात शरारती तत्वों ने केंद्र को आग लगा दी। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर मशक्कत से काबू पाया लेकिन तब तक केंद्र पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की जल्द शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें, जिस जगह टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर को आग लगाई गई है, वह एरिया रेड जोन में आता है।
अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें