{"_id":"65f2e71c684dcec4020e2134","slug":"jammu-kashmir-kishtwar-accident-couple-and-two-son-killed-as-vehicle-falls-into-gorge-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Thu, 14 Mar 2024 05:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:56 PM IST
सार
किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के भंडारकोट में किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में क्षतिग्रस्त हुई कार के आसपास जमा लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के भंडारकोट में किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे से किश्तवाड़ शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ से एक परिवार अनंतनाग की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में हुए सड़क हादसे के चलते कार में सवार दंपत्ति और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक किश्तवाड़ अस्पताल में एंबुलेंस के चालक के तौर पर कार्यरत था। हादसे में उसकी पत्नी और दो बेटे की भी मौत हो गई है। एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन