{"_id":"65a8f18bc16f496799007b69","slug":"jammu-kashmir-key-witness-points-to-yasin-malik-as-main-shooter-in-1990-iaf-attack-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: 1990 में चार वायु सैनिकों की हत्याकांड में यासीन मलिक था मुख्य शूटर, गवाह ने की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: 1990 में चार वायु सैनिकों की हत्याकांड में यासीन मलिक था मुख्य शूटर, गवाह ने की पहचान
Thu, 18 Jan 2024 03:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:08 PM IST
सार
25 जनवरी, 1990 में श्रीनगर में श्रीनगर बाहरी इलाके रावलपोरा में भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर सहित चार कर्मियों की गोलीबारी कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
यासीन मलिक (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू की विशेष सीबीआई अदालत में गुरुवार को वायु सैनिकों की हत्या के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह ने यासीन मलिक को मुख्य शूटर के रूप में चिन्हित किया है। 25 जनवरी, 1990 में श्रीनगर में श्रीनगर बाहरी इलाके रावलपोरा में भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर सहित चार कर्मियों की गोलीबारी कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के पूर्व कर्मचारी और अभियोजन पक्ष के गवाह राजवर उमेश्वर सिंह ने गुरुवार को आतंकी एवं अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पहचान की। जेकेएलएफ प्रमुख यासीन अभी आतंकी फंडिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। सीबीआई की वरिष्ठ लोक अभियोजक मोनिका कोहली ने कहा, "यह मामले में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। अभियोजन पक्ष के गवाह ने गोलीबारी के पीछे मलिक की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
यासीन को एनआईए की विशेष अदालत ने आतंकी फंडिंग मामले में बीते साल 25 मई को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यासीन को दो मामलों में उम्रकैद और 10 मामलों में 10 साल सजा सुनाई गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। इसके अलावा उस पर 10 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन