फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir international border farmers are stopped for farming by security forces

J&K: बीएसएफ की पाबंदियों ने रोके किसानों के कदम, धान की फसल में नहीं लगा पा रहे हैं पानी

Thu, 06 Sep 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 06 Sep 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir international border farmers are stopped for farming by security forces
LOC - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर में इंटरनेशनल बार्डर के पास लगाई गई धान की फसल की किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि बीएसएफ की तरफ से खेतों तक पहुंचने के लिए कुछ ही वक्त दिया जाता है। उसमें सिंचाई नहीं हो पाती है इस वजह से परेशानी हो रही है। यदि इस समय खेतों की सिंचाई नहीं हुई तो पैदावार पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


सीमावर्ती गांव नेकोवाल के रहने वाले पूर्व सूबेदार रमेश चंद्र का कहना है कि उनकी फसल बार्डर ओपन पोस्ट (बीओपी) के पास है। फसल से अग्रिम चौकियां काफी आगे हैं, लेकिन शाम 6 बजे के बाद आगे नहीं जाने दिया जाता है। बिजली की इतनी समस्या है कि एक दो घंटे ही बिजली आती है। जिसमें पानी की मोटर न के बराबर चलती है। यदि 6 बजे के बाद भी आगे जाने दिया जाए तो फसल को पानी लगा सकते हैं। पहले भी वह कई बार 6 बजे के बाद पानी लगाने के लिए जाते थे। 
विज्ञापन


गांव निवासी किसान दर्शन लाल का कहना है कि इस समय धान में दाने बनने लगते हैं, लेकिन इसे पानी न मिले तो दाना अधूरा बनता है। इससे पैदावार पर असर पड़ता है। पहले से ही पाकिस्तानी गोलाबारी की वजह से फसल प्रभावित होती है। इसके बाद बिजली की समस्या। सरकारी सिंचाई व्यवस्था भी पटरी से उतरी है। ऐेसे में बीएसएफ की पाबंदियों से भी फसल पर असर पड़ रहा है। देर रात तक नहीं तो कम से रात 9 बजे तक किसानों को फसल तक पहुंचने की अनुमति होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed