{"_id":"615697c38ebc3e0de87c02b6","slug":"jammu-kashmir-inter-frontier-hockey-competition-named-after-south-bengal-18-matches-played-between-11-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: साउथ बंगाल के नाम रही इंटर फ्रंटियर हॉकी प्रतियोगिता, 11 टीमों के बीच खेले गए 18 मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: साउथ बंगाल के नाम रही इंटर फ्रंटियर हॉकी प्रतियोगिता, 11 टीमों के बीच खेले गए 18 मुकाबले
Fri, 01 Oct 2021 10:38 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:38 AM IST
सार
इंटर फ्रंटियर हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन बीएसएफ जम्मू प्लौड़ा के हरगोबिंद भटनागर स्टेडियम में 27 से 30 सितंबर तक किया गया था।
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : social media
विस्तार
इंटर फ्रंटियर हॉकी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीएसएफ जम्मू प्लौड़ा के हरगोबिंद भटनागर स्टेडियम में 27 से 30 सितंबर तक किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया, जिनके बीच कुल 18 मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला साउथ बंगाल और नार्थ बंगाल के बीच हुआ, जिसमें साउथ बंगाल ने 2-1 से हराया और पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर नार्थ बंगाल और तीसरे स्थान पंजाब फ्रंटियर रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अपनी धरती पर निर्वासन: श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों ने दबाव में बेचीं अपनी संपत्तियां, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
इसमें उप-राज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस दौरान एडीजी एनएस जम्वाल ने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सरहा। प्रतियोगिता से कई खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।