{"_id":"63dc97718dc00e775e3994f2","slug":"jammu-kashmir-information-collected-about-area-by-beating-a-villager-search-for-suspects-continues-in-mendha-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: ग्रामीण की पिटाई कर इलाके के बारे में जुटाई जानकारी, मेंढर में संदिग्धों की तलाश लगातार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: ग्रामीण की पिटाई कर इलाके के बारे में जुटाई जानकारी, मेंढर में संदिग्धों की तलाश लगातार जारी
Fri, 03 Feb 2023 10:41 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 10:41 AM IST
सार
पीड़ित की शिकायत पर सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा से सटे कई क्षेत्रों में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया। पीड़ित ग्रामीण मकबूल निवासी मनकोट को उपचार के लिए जीएमसी राजोरी भेजा गया है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के मेंढर इलाके में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। वीरवार तड़के तीन से चार अज्ञात लोगों ने मनकोट तहसील में नियंत्रण रेखा से सटे एक गांव में ग्रामीण के घर में घुसकर उसकी लाठियों से पिटाई की और रास्ता बताने के लिए अपने साथ ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा से सटे कई क्षेत्रों में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया। ग्रामीण की पिटाई करने की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि पीड़ित ग्रामीण मकबूल निवासी मनकोट को उपचार के लिए जीएमसी राजोरी भेजा गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में घेराबंदी की गई है। हालांकि इस दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि ग्रामीण की पिटाई करने वाले आतंकियों का दल हो सकता है, जो सीमा पार से घुसपैठ कर दाखिल हुआ है।
विज्ञापन
तहसील में नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र में तीन चार संदिग्धों ने एक ग्रामीण मकबूल के घर का दरवाजा खटखटाया और जब वह बाहर निकला तो उन्होने उसे अपने साथ चलने को कहा। उसके इन्कार करने पर संदिग्धों ने उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।
ग्रामीण की बुरी तरह पिटाई करने के उपरांत संदिग्ध आगे रास्ता दिखाने के लिए उसे अपने साथ ले गए और करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर वापस घर भेज दिया।
इसके बाद पीड़ित ने घर लौटकर मामले की जानकारी सुरक्षाबलों को दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा से सटे कई ग्रामीण क्षेत्रों में साझा तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में सेना एवं पुलिस के जवान शामिल हैं।