{"_id":"64685b0af557a22654084b8a","slug":"jammu-kashmir-infiltrator-killed-on-poonch-loc-high-alert-on-ib-loc-regarding-g20-meeting-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा पर मारा गया घुसपैठिया, जी 20 बैठक को लेकर आईबी-एलओसी पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा पर मारा गया घुसपैठिया, जी 20 बैठक को लेकर आईबी-एलओसी पर हाई अलर्ट
Sat, 20 May 2023 11:02 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क,पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 20 May 2023 11:02 AM IST
सार
शनिवार सुबह पुंछ के मेंढर एलओसी पर जवानों से कुछ हलचल देखी। इसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बीच जवानों को कुछ घुसपैठियों के अपने क्षेत्र में आने की आहट मिली।
विज्ञापन
Poonch LoC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पुंछ नियंत्रण रेखा पर सीमापार से घुसपैठ कर भारतीय इलाके में आए घुसपैठिए को जवानों ने मार गिराया है। उसके पास से कई चीजें बरामद की गई है। कश्मीर में जी 20 की बैठक को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पुंछ के मेंढर एलओसी पर जवानों से कुछ हलचल देखी। इसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बीच जवानों को कुछ घुसपैठियों के अपने क्षेत्र में आने की आहट मिली। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक घुसपैठिया मारा गया।
विज्ञापन
उससे नशे की खेप बरामद की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नशा तस्करी से जुड़ा हो सकता है। उसकी पहचान करवाने और अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला में चार मई को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया था। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर ए ताइबा से जुड़े हुए थे और शोपियां के रहने वाले थे।
उनके पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। मुठभेड़ में मारे गए दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है।
दोनों इसी साल मार्च में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हुए थे। तीन मई को कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे माच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की एक और साजिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया था।
इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद समेत पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है। सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के दौरान की। सूत्रों के अनुसार घुसपैठियों के पास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए।
सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मोसवी ने बताया कि मच्छिल सेक्टर की तरफ आतंकवादी लांच पैड से संभावित घुसपैठ की एसएसपी कुपवाड़ा ने विशिष्ट खुफिया जानकारी दी। इस पर सैनिकों को एक मई से ही हाई अलर्ट पर रखा गया था।
इस बीहड़ और अत्यंत दुर्गम क्षेत्र के लिए विशेष दल गठित किया गया था। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि सेना और एसओजी के जवानों को घुसपैठ के संभावित मार्गों पर तैनात किया गया। लगातार दो रात तक बारिश, खराब दृश्यता और तापमान में गिरावट के बावजूद जवान मोर्चे पर मुस्तैद रहे।
तीन मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नियंत्रण रेखा के पास इस ओर सैनिकों ने घुसपैठ करने वाले आतंकियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया।