{"_id":"62cedc750fbdf3704e10ced4","slug":"jammu-kashmir-infiltration-attempt-to-infiltrate-terrorists-on-poonch-loc-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist infiltration: बड़े हमले की फिराक में थी पाकिस्तानी बैट, पुंछ एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist infiltration: बड़े हमले की फिराक में थी पाकिस्तानी बैट, पुंछ एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ नाकाम
Wed, 13 Jul 2022 08:27 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 13 Jul 2022 08:27 PM IST
सार
कृष्णा घाटी के सलोत्री क्षेत्र में पुलस्त नदी के पार चक्कां दा बाग इलाके में जवानों ने हलचल देखी। उन्होंने आतंकियों को ललकारा तो कुछ देर में गोलीबारी शुरू हो गई। आतंकियों ने भी सीमापार से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नियंत्रण रेखा पर आतंकी घुसपैठ और पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले को देर रात सेना ने नाकाम कर दिया। आठ आतंकियों का ग्रुप हथियारों और असलहे से लैस होकर घुसपैठ की फिराक में था। ऐन मौके पर आतंकियों को रॉकेट लांचर और मोर्टार दागकर खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
बारूदी सुरंगों वाले इस इलाके में सेना सावधानीपूर्वक तलाशी अभियान चला रही है। बुधवार देर शाम तक आतंकियों का सुराग नहीं लगा था। रक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात 12.20 बजे कृष्णा घाटी के सलोत्री क्षेत्र में पुलस्त नदी के पार चक्कां दा बाग इलाके में हलचल देखी गई।
विज्ञापन
अग्रिम चौकियों पर तैनात सेना की सरला बटालियन के जवानों ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकियों को ललकारा। कुछ देर में गोलीबारी शुरू हो गई। आतंकियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
आतंकियों को खदेड़ने के लिए जवानों ने रॉकेट लांचर और मोर्टार के गोले दागे। भीषण गोलाबारी का दौर तड़के चार बजे तक जारी रहा, जिसके धमाके दस किलोमीटर दूर पुंछ नगर तक सुनाई देते रहे।
इस इलाके में सक्रिय रही है बैट
संघर्ष विराम के बावजूद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी घुसपैठ की कोशिश में है। कृष्णा घाटी के इलाके में पाकिस्तान की बैट भी सक्रिय रही है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात को आतंकियों के साथ बैट टीम की मौजूदगी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। एलओसी पर तैनात जवानों को अलर्ट किया गया है।