फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Infiltration attempt from LoC, eight Pakistani terrorists killed in 36 hours

जम्मू-कश्मीर: खराब मौसम के बीच एलओसी से घुसपैठ की कोशिश तेज, 36 घंटे के भीतर आठ पाकिस्तानी दहशतगर्द मार गिराए

Thu, 20 Jul 2023 02:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 02:39 AM IST
सार

सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर में शांति को बाधित करने की साजिश रच रहा है। इसके लिए वह आतंकियों को लगातार इस पार धकेलने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Infiltration attempt from LoC, eight Pakistani terrorists killed in 36 hours
कुपवाड़ा में मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर माच्छिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए सेना ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पिछले तीन दिनों में सुरक्षा बलों ने आठ पाकिस्तानी दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ ने माच्छिल सेक्टर से घुसपैठ की विशेष सूचना दी थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस, बीएसएफ, सेना तथा पुलिस ने घुसपैठ के विभिन्न रास्तों पर मोर्चेबंदी की। मंगलवार रात लगभग 11 बजे आतंकियों के एक ग्रुप को घुसपैठ करते देखा गया।
विज्ञापन


सर्विलांस उपकरणों से लगातार आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।  जब यह दल भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया तो सुबह 4.55 बजे जवानों ने उन्हें ललकारा। इस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।  इसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में आतंकियों के पास से चार एके राइफल, एक यूबीजीएल, पांच यूबीजीएल ग्रेनेड, नौ मैगजीन, 175 गोलियां, छह हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। फिलहाल आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ज्ञात हो कि सोमवार को पुंछ के चक्कां दा बाग में घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था।

इसी दिन रात भर चली मुठभेड़ में पुंछ में ही चार आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया। बुधवार को कुपवाड़ा में दो आतंकियों के मारे जाने के साथ ही पिछले तीन दिनों में आठ पाकिस्तानी आतंकियों को मारने में सफलता मिली। 

पाकिस्तान लगातार शांति में खलल डालने की कर रहा साजिश

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, घुसपैठ तथा आतंकियों के पास से मिले हथियार इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर में शांति, विकास तथा समृद्धि को बाधित करने की साजिश रच रहा है। इसके लिए वह आतंकियों को लगातार इस पार धकेलने की कोशिश कर रहा है। साथ ही हथियारों का जखीरा भी इस पार भेज रहा है। 

आतंकियों के मंसूबों को झटका: एडीजीपी      

कश्मीर रेंज के एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि इस सफल ऑपरेशन ने न केवल घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, बल्कि घाटी में शांति और स्थिरता को बाधित करने के आतंकियों के मंसूबों को करारा झटका दिया है। सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के सटीक समन्वय का यह बेहतर उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed